फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bus wages, bus rent increase, wages increase, aggition, aggitation against government

बस किराया बढ़ाने पर भड़के लोग, बताए बुरे दिन

Thu, 30 Jun 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 30 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bus wages, bus rent increase, wages increase, aggition, aggitation against government
होशियारीलाल - फोटो : Bureau

भाजपा सरकार की ओर से बस भाड़े में की गई की वृद्धि की कड़ी भर्त्सना करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे तानाशाही नीति करार देते हुए इस फैसले का वापस लेने की मंाग की है।

विज्ञापन


बसों का किराया बढ़ाकर भाजपा सरकार ने महंगाई की आग में झुलस रही जनता को एक और तगड़ा झटका दिया है। रोडवेज बस अड्डा परिसर में दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जाने से जनता पहले ही परेशान चल रही थी। ऊपर से सब्जियों के रेट बढ़ गए। बिजली के बिलों में भी बढ़ोतरी कर दी गई।
विज्ञापन


खुद को जनहितैषी बताने वाली भाजपा सरकार की सच्चाई अब सामने आ गई है। बस किराया बढ़ाकर एक बात तो साफ हो गई है कि यह आम आदमी की सरकार नहीं। जनता ने यह सोच कर भाजपा को देश व प्रदेश की बागडोर सौंपी थी कि वह आम आदमी के हित का पूरा ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के जनविरोधी निर्णय इसी तरह जारी रहे तो जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। इस मौके पर संजय चांवरिया, सज्जन कुमार, हंसराज धानक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव नवीन केडिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बस भाड़े में की गई की वृद्धि की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसे तानाशाही नीति बताया है। केडिया ने इस तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता पहले ही बिजली निगम द्वारा बिजली दरों में  की गई बढ़ोतरी से परेशान है और अब सरकार ने बस भाड़ा बढ़ाकर उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है।


केडिया ने कहा कि बढ़ रही महंगाई से जूझ रही जनता के जख्मों पर नमक छिडक़ कर सरकार ने दर्शा दिया है कि उसे आमजन से कोई मतलब नहीं है। सरकार को घाटे में चल रही रोड़वेज में पनप रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाहिए, जबकि सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है। पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का दावा करके सत्ता में आई भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है। कांग्रेस नेता ने भाजपा को जन विरोधी व कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कहा है कि इस सरकार से तुगलकी फरमानों से प्रदेशवासी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed