{"_id":"5e7115cd8ebc3ea7ed38d762","slug":"bord-flying-squad-filed-9-cases-of-copying-sirsa-news-rtk547299617","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के उड़नदस्ते ने नकल के 9 केस किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड के उड़नदस्ते ने नकल के 9 केस किए दर्ज
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम।
- फोटो : Sirsa
सीएम फ्लाइंग ने मंगलवार को शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को दसवीं की गणित की परीक्षा थी। निरीक्षण के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम को कोई अनियमितताएं नहीं मिली जबकि बोर्ड के उड़न दस्ते ने पांच स्कूलों में नकल के 9 केस दर्ज किए गए हैं।
सीएम फ्लाइंग ने सीआईडी इंस्पेक्टर जोगिंद्र नागपाल के नेतृत्व में शहर के मेला ग्राउंड स्थित गर्ल्स स्कूल, कीर्तिनगर में सरकारी स्कूल, आर्य स्कूल, नेहरू पार्क में आरकेपी स्कूल, अनाज मंडी के मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीवी विद्या हाई स्कूल, मिनर्वा हाई स्कूल, महावीर दल स्कूल और खैरपुर स्कूल का निरीक्षण किया। हालांकि सीएम फ्लाइंग को कहीं भी कोई नकल कराते हुए या अनियमितताएं नहीं मिली। हालांकि मिनर्वा स्कूल में परीक्षा केंद्र अधीक्षक के पास मोबाइल था। लेकिन वहां पर भिवानी बोर्ड की फ्लाइंग भी थी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने बताया कि इसमें संदिग्ध छात्र का रोल नंबर स्क्रैन करके बोर्ड के पास भेजा जाता है इसलिए परीक्षा केंद्र में मोबाइल लाया गया। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने संतुष्टि जताई। वहीं बोर्ड के उड़न दस्ते ने गणित की परीक्षा के दौरान जिले भर में नौ यूएमसी बनाए। जिसमें जयभारत स्कूूल में चार, कंवरपुरा स्कूल में एक, महावीर दल सिरसा में दो, आरकेपी नेहरू पार्क स्कूल और मिनर्वा स्कूल में एक-एक नकल का केस छात्रों पर बनाया गया।
सीएम फ्लाइंग टीम मेें सीआईडी इंस्पेक्टर जोगिंद्र नागपाल, सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, साहब राम, रुपचंद, रघुबीर, ईश्वर सिंह विभागीय कर्मचारी थे।
हमने कई स्कूलों का निरीक्षण किया, किसी स्कूल में अनियमितताएं नहीं मिली।
जोगिंद्र नागपाल, इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग सिरसा।