फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Blocks put up for the safety of Kanwadis, police personnel will be deployed on the routes

Sirsa News: कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लगाए नाके, मार्गों पर तैनात रहेंगे पुलिस कर्मचारी

Sun, 21 Jul 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Blocks put up for the safety of Kanwadis, police personnel will be deployed on the routes
एसपी ने थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज के साथ बैठकर दिए निर्देश, गश्ती दल कांवड़ यात्रियों के लिए 24 घंटे रहेगा तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला पुलिस की ओर से हरिद्वार व नीलकंठ इत्यादि धार्मिक स्थानों से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने जिला में कांवड़ लेकर आने वाले व जिला से गुजरने वाले कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी थाना प्रभारियों व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और कड़ी चौकसी बरतने को कहा है।
जिला पुलिस की और से साथ ही कांवड़ लेकर आने वालों श्रद्धालुओं से सहयोग की भी अपील की गई है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि 22 जुलाई से शुरू हुई कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु अक्सर हरिद्वार व नीलकंठ इत्यादि धार्मिक स्थानों से कावड़ लेकर अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे। पंजाब व राजस्थान के लाखों कांवड़ यात्री जिला सिरसा से होकर गुजरेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिला में पहले से मुख्य बिंदुओं पर नाके स्थापित किए गए है, इसके अलावा इंटर स्टेट नाके भी लगाए गए है और जिन भी मार्गों से कांवड़ यात्री गुजरेंगे,उन सभी मार्गों पर पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के अलावा मुख्य चौक चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस की सभी ई-आरवी डायल 112 सेवा व जिला पुलिस के मोटरसाइकिल राइडर,पेट्रोलिंग तथा पैदल गश्त पार्टियां कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैनात रहेगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, क्रेन व एंबुलेंस की व्यवस्था भी अलग से करवाई गई है ।
विज्ञापन



यातायात बाधा उत्पन्न न होने पाए

पुलिस अधीक्षक ने यातायात थाना प्रभारी को भी निर्देश जारी किए हैं कि जिला में कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की यातायात तथा दुर्घटना संबंधी बाधा उत्पन्न न होने पाए । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पुलिस प्रशासन की और ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा सरकार द्वारा गाइड लाइन की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क से 50 मीटर दूरी पर लगाएं पंडाल

कांवड़ यात्रा लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के खाने पीने और उनके ठहरने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जाते हैं,इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सूचित करें और नियमों की पालना करते हुए सड़क से करीब 50 फुट दूरी पर पंडाल लगाएं और पार्किंग की व्यवस्था भी सड़क से दूर रखें। इसके अलावा डीजे या लाउड स्पीकर का प्रयोग न करें तथा सड़क किनारे सुरक्षित दिशा में यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed