फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Block level yoga competitions will start in the district from August 2

Sirsa News: जिले में दो अगस्त से शुरू होंगी खंडस्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Block level yoga competitions will start in the district from August 2
सिरसा। हरियाणा योग आयोग के अंतर्गत जिला योगासन स्पोटर्स एसोसिएशन की ओर से दो अगस्त से खंडस्तरीय योगासन प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। योगासन स्पोटर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंद लाल बेनीवाल ने बताया कि जिले में पहली बार आयोजित हो रही खंडस्तरीय योगासन प्रतियोगिताओं की तैयारियां जारी है।
विज्ञापन


खंड ऐलनाबाद में प्रतियोगिता दो अगस्त को सुबह 8 बजे से डीएवी सेंटेनरी स्कूल ऐलनाबाद में योग सहायक कपिल कुलड़िया की देखरेख में होगी। खंड नाथूसरी चोपटा की प्रतियोगिता तीन अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे से संस्कार योग केंद्र कागदाना में योग सहायक सुरेश कुमार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन


बड़ागुढ़ा खंड की प्रतियोगिताएं चार अगस्त को पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडागुढ़ा में सुबह 9.30 बजे से योग सहायक तरसेम कुमार की देखरेख में होगी। रानियां खंड की प्रतियोगिताएं पांच अगस्त को सुबह सवा आठ बजे से व्यायाम शाला घोड़ांवाली में योग सहायक सुमन कुमार की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ओढ़ां खंड की योगासन प्रतियोगिता पांच अगस्त को सुबह सवा आठ बजे पीएम मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढां में योग सहायक लवप्रीत सिंह, डबवाली की पांच अगस्त को दोपहर 12 बजे से चहल योगशाला डबवाली में योग सहायक कुलविंद्र सिंह और सिरसा खंड की शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पांच अगस्त को सुबह सवा आठ बजे से योग सहायक डाॅ. इंद्रजीत सिंह की देखरेख में आयोजित होंगी।


संस्था के जिला उपप्रधान आर्य विनोद सोनी ने बताया कि खंडस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 10 वर्ष से 55 वर्ष तक की आयु के पुरुष व महिला भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed