{"_id":"65c11dae60f0655bd202ab97","slug":"bjp-ready-for-lok-sabha-elections-will-clean-sweep-deputy-speaker-sirsa-news-c-128-1-sir1003-114663-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार, करेगी क्लीन स्वीप : डिप्टी स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयार, करेगी क्लीन स्वीप : डिप्टी स्पीकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हरियाणा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा सोमवार को भाजपा नेता पदम जैन के निधन पर शोक व्यक्त करने सिरसा पहुंचे। उन्होंने परिवार को लोगों के साथ संवेदना प्रकट की।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक पूरी तरह से तैयार है। पड़ोसी राज्यों में आए चुनाव परिणाम इस बात का संकेत है कि लोगों ने मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। कहीं भी किसी भी पार्टी से भाजपा का मुकाबला नहीं है। भाजपा इस लोकसभा चुनाव में सभी को क्लीन स्वीप कर देगी। देश में पहले से ज्यादा बहुमत से मोदी सरकार बनेगी।
किसानों के आंदोलन पर रणबीर गंगवा ने कहा कि चुनावी साल में इस तरह के आंदोलन होते हैं। किसानों की बात है, आज प्रदेश व देश का किसान भाजपा के साथ है। किसानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। हरियाणा में सबसे ज्यादा एमएसपी मिली है। भाजपा-जजपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लेना है, लेकिन यह तय है कि हरियाणा में जनता 10 की 10 सीटों पर भाजपा कमल खिलाने का काम करेगी। इस अवसर पर भाजपा के फतेहाबाद जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जगतार कंबोज, दलीप वर्मा, लख्मीचंद प्रजापति, मदन वर्मा, रामकुमार बेरवाल, अमर सिंह, अनिल कुमार, प्रमोद छापौला, इन्द्रपाल भूना, रामकुमार पेंसिया, कृष्ण कुमार चौपटा, बजरंग आदि मौजूद रहे।