{"_id":"6a73816c72c7f19a4d0b2664","slug":"bike-thief-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162652-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन कुमार गांव कोटली, सिरसा का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव पंजुआना निवासी लोकेश ने 4 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी बाइक से बस स्टैंड आया था। कुछ देर बाद उसकी बाइक बस स्टैंड से गायब हो गई।
पुलिस ने तुरंत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने बरनाला रोड पर कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी पवन को चोरी की बाइक सहित काबू कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।