फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike mechanic Vijay and Chandu reached the hospital with oxygen cylinders at 10 pm, saved the life of a woman

बाइक मैकेनिक विजय व चंदू रात 10 बजे ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे अस्पताल, बचाई महिला की जान

Fri, 30 Apr 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Bike mechanic Vijay and Chandu reached the hospital with oxygen cylinders at 10 pm, saved the life of a woman
गोरीवाला। गोरीवाला निवासी बाइक मैकेनिक ने ऑक्सीजन सिलिंडर समय पर अस्पताल पहुंचाकर एक महिला की जान बचाई है। फतेहाबाद की कोरोना संक्रमित महिला सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी आने के कारण महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गोरीवाला निवासी बाइक मैकेनिक विजय और उसके दोस्त चंदू वर्मा को इस बारे में जानकारी मिली तो रात करीब दस बजे ऑक्सीजन सिलिंडर का बंदोबस्त कर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि वह रात करीब पौने 10 बजे घर पर सो रहा था, मोबाइल की घंटी बजने से नींद खुल गई। दोस्त चंदू वर्मा की कॉल थी। उसने बताया कि सिरसा के सांगवान चौक पर स्थित निजी अस्पताल में महिला को ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत है। मेरी दुकान पर एक ही सिलेंडर था, जिसमें 110 पौंड ऑक्सीजन थी। बिना देरी किए हम दोनों दुकान पर गए और सिलेंडर गाड़ी में रखकर सिरसा के लिए निकले। अस्पताल पहुंचकर महिला के परिजनों को जब ऑक्सीजन सिलिंडर दिया तो वे सिक्योरिटी के तौर पर 10 हजार रुपये देने लगे। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मेरा खाली सिलिंडर वापस कर देना, पैसे नहीं चाहिए। वहीं, फतेहाबाद निवासी महिला के बेटे का कहना है कि समय पर विजय ने मां की जान बचाई है। उन्हें विजय में ही भगवान नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed