फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike collides with truck parked on road, youth dies

Sirsa News: सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 22 Jul 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck parked on road, youth dies
ट्रक में फंसा मोटरसाइकिल। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव नुहियांवाली में शनिवार रात्रि पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में गांव नुहियांवाली निवासी सोनू ने बताया कि शनिवार रात्रि उसका बड़ा भाई प्रेम उर्फ कालू उसके पड़ोसी की बाइक लेकर गांव घुकांवाली में किसी कार्य से गया था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास सड़क के बीच बिना संकेतक एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान उसके भाई की बाइक ट्रक के पीछे जा लगी। दुर्घटना से प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक में फंसी बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर ओढां पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक प्रेम अविवाहित था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed