फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bar Association met with BJP District President to set up a temporary court

Sirsa News: अस्थायी कोर्ट बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से मिली बार एसोसिएशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bar Association met with BJP District President to set up a temporary court
कालांवाली। बार एसोसिएशन  डबवाली जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा से मुालात करते हुए। संवाद  
कालांवाली। शहर की बार एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रधान कमल गर्ग की अध्यक्षता में अस्थायी कोर्ट कॉम्प्लेक्स कालांवाली में बनाए जाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा से मिले। इस मौके जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने आश्वस्त किया कि अस्थायी कोर्ट कालांवाली में ही बनेगी और मौके पर उपायुक्त को कॉल कर कालांवाली में जगह का निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन




बार एसोसिएशन के प्रधान कमल गर्ग, सचिव सरोज मक्कड़, सह सचिव गुरविंदर सिंह, पूर्व प्रधान घनश्याम दास शर्मा, लखजिंदर सिंह सिद्धू, कुलदीप सिंह संधू, हरबंस सिंह चौहान, प्रगट सिंह सरां आदि ने बताया कि कालांवाली शहर को उपमंडल बनाने के लिए 2014 में घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक कोर्ट कॉम्पलेक्स नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला जज की ओर से कोर्ट कॉम्पलेक्स बनाए जाने के लिए कालांवाली और ओढां में जगहों का निरीक्षण किया गया था। इसके उपरांत बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला जज से मिलकर कालांवाली में अस्थायी कोर्ट व परमानेंट कोर्ट बनाने के लिए मिले थे। उन्होंने बताया कि सुनने में आया था कि अस्थायी कोर्ट ओढां में बनाया जा रहा है, जिसका बार एसोसिएशन विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्थायी कोर्ट कालांवाली में बनने के कारण आस पास के गांवों के लोगो को कालांवाली आने के लिए बस सुविधा बेहतर मिल जाती है अगर ओढां में बनाई जाती है तो लोगो को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बार एसोसिएशन ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अस्थायी रूप से बनने वाली कोर्ट कॉम्पलेक्स को कालांवाली शहर में बनाया जाए, जिससे लोगो को समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed