फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Automatic Tiolet

टॉयलेट में जाते ही पानी से भरने लगेगी टंकी

Thu, 29 Oct 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन की टॉयलेट में गंदगी देखकर 65 वर्षीय प्रिंसिपल ने ऑटो फ्लश सिस्टम मॉडल तैयार कर दिया। आज यह मॉडल प्रदेश में टॉप थ्री में है।

विज्ञापन


स्वच्छता का संदेश देने वाले इस मॉडल को केरल के एर्नाकुलम जिला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रखा जाएगा।

नेह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हरिप्रकाश शर्मा सार्वजनिक स्थलों पर बनाए जाने वाले शौचालयों की अव्यवस्था से भलीभांति परिचित थे।

डबवाली रेलवे स्टेशन पर बनी टॉयलेट में वे घुसे तो वहां की गंदगी देख बाहर निकल आए। उसी दिन से कम लागत वाला मॉडल बनाने की ठानी।

उन्होंने स्कूली बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए ऑटो फ्लश सिस्टम तैयार किया जिसे खंड स्तरीय प्रतियोगिता के बाद जिला स्तर पर रखा गया। अब यह मॉडल प्रदेश में टॉप थ्री में शामिल है।
विज्ञापन


दिसंबर माह में केरल के एर्नाकुलम जिले में निर्मला कॉलेज कैंपस, मुवतुपुझा में लगने वाली 42वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में मॉडल को विद्यालय का छात्र हिमांशु प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं कार्य करता है
ऑटो फ्लश सिस्टम मॉडल में टॉयलेट का सिस्टम चेंज किया गया है। आमतौर पर टॉयलेट का प्रयोग होने पर बटन दबाते ही पांच लीटर पानी बर्बाद हो जाता है।

लेकिन इस मॉडल से ऐसा नहीं होगा। इसमें पैडल सिस्टम है। पानी की टंकी खाली रहेगी। प्रयोग करने के लिए जब कोई व्यक्ति भीतर प्रवेश करेगा तो पैडल पर पैर रखते ही स्प्रिंग सिस्टम से जुड़ा बॉल्व हट जाएगा और टंकी में पानी भरना शुरू हो जाएगा।

एक मिनट में एक लीटर पानी भरेगा। जितने समय तक संबंधित व्यक्ति भीतर रहेगा, तब तक पानी टंकी में आता रहेगा। ओवरफ्लो होने से बचाने के लिए बॉल्व लगाया गया है।


एक या दो मिनट तक टॉयलेट का प्रयोग होने से उतने ही पानी की खपत होगी। इससे टॉयलेट साफ तो रहेगा ही पानी की भी बचत होगी। स्वच्छता की दृष्टि से इस मॉडल को अहम माना जा रहा है।

इससे पहले धूम्रपान के दुष्प्रभाव तथा ऊर्जा बचत के उपाय मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो चुके हैं। ऑटो फ्लश सिस्टम मॉडल बहुत खास है। अगर सेंसर का प्रयोग किया जाए तो हजारों रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में यह मॉडल बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।
-हरिप्रकाश शर्मा, प्रिंसिपल, नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed