{"_id":"674ca926b75a14b398072c00","slug":"aunt-and-nephew-selling-heroin-on-kelaniya-road-arrested-45-grams-of-heroin-recovered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129411-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: केलनियां रोड पर हेरोइन बेचती मौसी व भांजा गिरफ्तार, 45 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: केलनियां रोड पर हेरोइन बेचती मौसी व भांजा गिरफ्तार, 45 ग्राम हेरोइन बरामद
Sun, 01 Dec 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां रोड क्षेत्र से पुलिस की टीम ने हेरोइन बेचते हुए महिला और युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से 45 ग्राम हेरोइन बरामद की। उक्त दोनों रिश्ते में मौसी व भांजा लगते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों काफी समय से इस धंधे में लगे हुए हैं।
शहर थाना पुलिस एसआई विजय कुमार की अगुवाई में नागरिक अस्पताल के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि अमित निवासी गोशाला मोहल्ला सिरसा और सोनू रानी उर्फ सोनिया निवासी कर्मशाना ऐलनाबाद हाल रानियां चुंगी हेरोइन बेचने का धंधा करते है। दोनों इस समय केलनियां रोड पर खड़े हैं और हेरोइन सप्लाई करने की ताक में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम सूचना के आधार पर केलनियां रोड पहुंचती है। यहां पर एक लड़का और एक महिला दिखाई देते हैं। पुलिस की टीम को देखकर दोनों रानियां रोड स्थित बांदरावाली पुलिया की तरफ जाने लगे। पुलिस टीम ने दोनों का रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम अमित और महिला सोनू रानी बताती है। इस दौरान तलाशी लेने पर अमित की जेब से 30 ग्राम हेरोइन प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी में बरामद होती है।
महिला सोनू रानी के पजामे की जेब से 15 ग्राम हेरोइन बरामद होती है। आरोपी अमित कुमार व सोनू ने बताया कि वह यह हेरोइन सोनू निवासी जंडीवाली गली सिरसा से खरीद लाए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।