{"_id":"698cc3d8bc0c65edfe02a0a7","slug":"attack-on-pujari-matter-solved-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152864-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सुपारी लेकर पुजारी पर किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सुपारी लेकर पुजारी पर किया था जानलेवा हमला
Wed, 11 Feb 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। पुजारी की हत्या प्रयास मामले में जानकारी देते हुए पुलिस व पीछे खड़े तीनों आरोपी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव गंगा की केशव ढाणी स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में सीआईए स्टाफ, साइबर सेल, थाना सदर डबवाली और चौकी गोरीवाला की टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी महावीर उर्फ धोलू निवासी गांव गंगा, मनदीप निवासी नूरपुर सादुलशहर जिला गंगानगर (राजस्थान) तथा रवि कुमार निवासी सादुलशहर जिला गंगानगर (राजस्थान) के रहने वाले हैं।
डीएसपी (मुख्यालय) कपिल अहलावत ने बताया कि 28 जनवरी को पुजारी चंद्र प्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई थी। सुबह करीब 5:30 बजे शौचालय से लौटते समय अज्ञात व्यक्तियों ने रस्सी से उनका गला घोंटने की कोशिश की। इससे वह बेहोश हो गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान तीनों आरोपियों की पहचान हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता महावीर उर्फ धोलू पहले गांव गंगा में मनरेगा में मेट के रूप में कार्य करता था। वर्तमान में वह सादुलशहर में डीजे का काम कर रहा है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद में हुई कहासुनी के चलते वह पुजारी से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथ काम करने वाले मनदीप और रवि कुमार को पुजारी पर हमला करने के लिए 50 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15 जनवरी को मंदिर और पुजारी की गतिविधियों की रेकी की थी। 27 जनवरी को वे एक कार में सवार होकर मंदिर के पास पहुंचे भी थे, लेकिन किसी कारणवश वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद 28 जनवरी को दोबारा योजना बनाकर उन्होंने हमला कर दिया।
डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इस साजिश में शामिल अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा सके और घटना में प्रयुक्त वाहन व अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।