फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry villagers protest over merger of middle school with another school

मिडिल स्कूल को दूसरे स्कूल में विलय से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest over merger of middle school with another school
गांव अमृतसर कलां के मिडिल स्कूल के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण व अन्य। संवाद - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव अमृतसर कलां के मिडिल स्कूल को दूसरे स्कूल में विलय से खफा ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि 20 से कम बच्चों वाले विद्यालयों का शिक्षा विभाग की ओर से अन्य विद्यालयों में विलय किया जा रहा है। गांव के स्कूल में 51 बच्चे पढ़ रहे हैं, फिर भी इसे दूसरे स्कूल में विलय किया जा रहा है। वे सरकार के इस फैसले को लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

मास्टर मुख्तियार सिंह, प्रो. सुखदेव सिंह, हरभेज सिंह, गुरमीत सिंह, कामरेड पाल सिंह, सुमित विर्क, भूपिंद्र सिंह, बग्गा सिंह, हरवेल सिंह, बहादुर सिंह, जंग सिंह, जोगिंदर सिंह ने कहा है कि यह स्कूल 1952 से चल रहा है। उनकी कई पीढ़ियां यहां पढ़ चुकी हैं। अब सरकार इसे बंद करने पर तुली हुई है। सरकार ने इस स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों का तबादला कर दिया है, जबकि कोई नया शिक्षक नहीं आया है। स्कूल में अब पंजाबी विषय का केवल एक शिक्षक है। लोगों ने मांग की है कि उनके स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द से जल्द पूरी की जाए। सरकार ऐसा नहीं करती है तो वे सड़क जाम कर विरोध करेंगे। पंजाबी शिक्षक जोध सिंह ने कहा कि उन्होंने इस समस्या को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया है। विद्यार्थियों का कहना है कि उनके हाफ टर्म के पेपर 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं, लेकिन शिक्षक नहीं होने से वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed