फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Alternative arrangements in the hospital are not adequate.

Sirsa News: अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं पर्याप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Alternative arrangements in the hospital are not adequate.
डबवाली।नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
डबवाली। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की दो दिवसीय हड़ताल का असर दूसरे दिन मंगलवार को भी नजर आया। नागरिक अस्पताल में रोजाना की तरह मरीजों तो आए, लेकिन डॉक्टरों के अधिकतर विभाग बंद होने के कारण ओपीडी में भारी गिरावट देखी गई। हड़ताल पर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति में यह वैकल्पिक व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं हो पाई।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को उचित जांच नहीं मिल सकी। इसके अलावा न ही विशेषज्ञ डॉक्टर की ओर से दवा, जिसके चलते उन्हें मायूस होकर खाली हाथ ही लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्थिति को संभालने के लिए एनएचएम के डॉक्टरों और कुछ कंसलटेंट चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि मरीजों को अधिक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जिन विभागों में विशेषज्ञों की जरूरत होती है जैसे हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनी), बाल रोग आदि वहां मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। इलाज के लिए आए मरीज रामप्यारी, अनुराधा, विपिन कुमार, साहिल, जगमीत सिंह, अशोक कुमार, जगजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से चल रही समस्याओं के लिए डॉक्टरों से परामर्श लेने आए थे, लेकिन हड़ताल के चलते कोई भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद नहीं था। मजबूर होकर उन्हें बिना दवा और बिना जांच के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
मरीजों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखवंत सिंह ने बताया कि हड़ताल के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। डॉक्टरों की कमी के बीच वह स्वयं पूरे दिन अस्पताल में मौजूद रहकर मरीजों की जांच और दवाइयों की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य दिनों की तुलना में मंगलवार को ओपीडी की संख्या काफी कम रही, फिर भी अस्पताल आए हर मरीज को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया गया। डॉ. सुखवंत सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को उपचार से वंचित न होने देना है और हड़ताल के दौरान भी अधिकतम सेवाएं उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed