फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Air show will be held tomorrow after five years, soldiers will show stunts with Garuda Commando, Akash Ganga, SU-30 aircraft

Sirsa News: पांच साल बाद कल होगा एयर शो, गरुड़ कमांडो, आकाश गंगा, एसयू-30 विमान से जवान दिखाएंगे करतब

Thu, 26 Sep 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Air show will be held tomorrow after five years, soldiers will show stunts with Garuda Commando, Akash Ganga, SU-30 aircraft
 एयरफोर्स स्टेशन की फाइल फोटो। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय वायु सेना स्टेशन में पांच साल बाद एयर शो होने जा रहा है। 27 सितंबर को एयरफोर्स स्टेशन पर एयर शो के साथ प्रदर्शनी और करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। एयर शो में हिसार जोन के 800 एनसीसी के कैडेट्स और सिरसा के स्कूलों के 2 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। 28 सितंबर को वायुसेना के जवान और उनके परिवारों के लिए कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना है।
एयर शो के दौरान गरुड़ कमांडो, आकाश गंगा, एसयू-30 विमानों में जवान अनेक हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। भारतीय वायु सेना की आधिकारिक तौर पर स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी । इस कारण हर साल 8 अक्तूबर को भारतीय वायु सेना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्षगांठ से पहले जागरूकता कार्यक्रम के साथ एयर शो आयोजित किया गया है। एयरफोर्स के बारे में युवाओं में जज्बा पैदा करना और उसमें नई सोच विकसित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

एयरफोर्स के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वायु सेना के प्रति जागरूकता लाना है। एयर शो में गरुड़ कमांडो टीम द्वारा रण कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें हेलीकॉप्टर से किसी भी स्थान पर विषम परिस्थिति होने पर किस तरह त्वरित पहुंचा जाता है, उसका प्रदर्शन होगा। आकाश गंगा टीम द्वारा पैराशूट के माध्यम से करतब दिखाए जाएंगे। इसके तहत 8 हजार फीट की ऊंचाई से जवान एयरफोर्स परिसर में उतरेंगे। इसके बाद एसयू-30 विमान द्वारा क्लॉज फार्मेशन यानी की जमीन की सतह के बिलकुल नजदीक किस तरह उड़ान होती हो, उसका प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
एक्सपर्ट देंगे कॅरिअर काउंसलिंग की जानकारी
अंबाला से विशेष कॅरिअर काउंसलिंग की टीम एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देगी। टीम एयरफोर्स में कौन-कौन सी विंग है और किस विंग का क्या काम है। कैसे एयर फोर्स में कॅरिअर बनाया जा सकता है।


बॉक्स
यह हथियार रखे जाएंगे प्रदर्शनी में
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों व शिक्षकों आदि के सामने पिचौरा मिसाइल, बंदूकें, गोले, गरूड के यंत्र आदि अस्त्र और शस्त्र रखे जाएंगे। इनके बारे में अधिकारी पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान करेंगे। इसके साथ उन्हें उड़ान, सुरक्षा के आयामों व ड्रोन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed