{"_id":"68657b2cf1b69131a30aaa97","slug":"agenda-prepared-from-data-till-march-in-disha-meeting-officers-will-give-updated-report-on-the-spot-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140275-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिशा की बैठक में मार्च तक के डाटा से बना एजेंडा, मौके पर अपडेट रिपोर्ट देंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिशा की बैठक में मार्च तक के डाटा से बना एजेंडा, मौके पर अपडेट रिपोर्ट देंगे अधिकारी
विज्ञापन
सिरसा। पंचायत भवन में तीन जुलाई को सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक होगी। बैठक में 64 विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहने के आदेश जारी किए गए हैं। अहम बात यह है कि इस बैठक में मार्च 2025 तक का आंकडा ही एजेंडे में डाला गया है। जबकि मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट अधिकारी मौके पर ही प्रस्तुत करेंगे।
ऐसे में पहले ही विभागीय कार्यप्रणाली से खफा सांसद कुमारी सैलजा अपनी तैयारी के साथ आएंगी। कई तीखे सवालों का सामना अधिकारियों का करना पड़ेगा। सांसद नशे से लेकर बीपीएल राशन कार्ड काटने जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब लेंगी। हालांकि, अधिकारी भी पहले से ही अपनी तैयारी कर बैठक में आएंगे। क्योंकि पूर्व बैठकों में सांसद अपना रुख पहले ही बता चुकी हैं।
इतना ही नहीं, यदि अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई तो मुख्यमंत्री तक को लिखित में सांसद पत्र जारी करने के संकेत पहले ही दे चुकी हैं।गौरतलब है कि दिशा की बैठक में एजेंडे फाइनल किए जा चुके हैं। सभी विभागों ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट मार्च 2025 तक की दी है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष रूप से प्रश्न उठाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, पांचों विधानसभाओं के विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में दिशा की बैठक में विधायक गोकुल सेतिया आते हैं तो जिला परिषद सीआई के साथ उनका आमना सामना हो सकता है। इस संबंध में पहले से ही अधिकारी तैयार हैं। हालांकि, खुले मंच से विधायक भी सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। बुधवार को विधायक ने धरना प्रदर्शन करने के संकेत भी अधिकारियों को दे दिए हैं।
-- -- -- -- दिशा की बैठक के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तीन माह के अनुसार रिपोर्ट बनती है तो उसकी आधार पर एजेंडा बनाया गया है। अधिकारी मौके पर ही अपनी मौजूदा स्टेटस रिपोर्ट पेश करेंगे।
- डाॅ. सुभाष चंद्र, सीईओ, जिला परिषद