फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the construction of Ratkheda Kharif channel, farmers of 20 villages got it: Ranjit Singh

रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल के निर्माण के बाद 20 गांवों के किसानों को मिला : रणजीत सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
After the construction of Ratkheda Kharif channel, farmers of 20 villages got it: Ranjit Singh
रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल का निरीक्षण करते बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह । - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने गांव पन्नीवाला मोटा के निकट रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किय। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय से किसानों की मांग थी कि उन्हें घग्घर का पानी मिले। क्षेत्र वासियों की मांग पर घग्घर नदी से रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल निकालने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ गांवों में नरमे की फसल मात्र 6 से 7 क्विंटल तक होती थी, लेकिन खरीफ चैनल का पानी मिलने से 12 से 13 क्विंटल हो रही है। खरीफ चैनल के निर्माण के बाद करीब 20 गांवों के किसानों की किस्मत बदल गई है। यह पानी बेहद उर्वरक है और इससे फसलों को काफी फायदा मिल रहा है। बिजली मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मानसून के मद्देनजर बाढ़ बचाव प्रबंध किए जा चुके हैं। प्रदेश में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाखड़ा कैनाल, नरवाना ब्रांच, बीएमबी, फतेहाबाद ब्रांच, करनाल ब्रांच जैसी सभी बड़ी नहरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस मौके पर किसानों ने कहा कि खरीफ चैनल की सफाई व्यवस्था में दो मशीनें पर्याप्त नहीं है। जिसके बाद बिजली मंत्री ने एक मशीन और लगाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि खरीफ चैनल की सफाई जीरो हेड से लेकर टेल तक करवाई जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था इस तरह होनी चाहिए कि हर गांव को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले। वहीं नुहियांवाली व घुंकावाली के किसानों ने नहर के मोघे दुरुस्त करवाने की मांग की। इस दौरान घुंकावाली के लोगों ने नशे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांव में चिट्टे की भरमार है। इस मौके पर पन्नीवाला मोटा, नुहियांवाली, घुंकावाली, खाईशेरढ़, रत्ताखेड़ा, राजपुरा, बनवाला सहित अन्य गांवों के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोजगार से जोड़ने के लिए सिखाए जा रहे काम
बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जेलों में सुधार के लिए सरकार द्वारा बड़े प्रयास किए जा रहे हैं, बंदियों को अच्छी डाइट दी जा रही है। इसके अलावा उन्हें जेलों में रोजगार से जोड़ने वाले काम भी सिखाए जा रहे हैं ताकि वे बाहर जाकर अपना काम शुरू कर सकें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सके। इस मौके पर जगदेव सिंह साहुवाला, नरेश डूडी, शंकर लाल, कुलवंत डूडी, जयमल डूडी, सोहन लाल नेहरा नुहियांवाली, रामकुमार सहारण, सुनील सहारण, रामपाल भाखर, सुखपाल सिंह नंबरदार ओढां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed