फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After the accused got bail, the Bar Association ended the work suspension.

Sirsa News: आरोपी को जमानत मिलने के बाद बार एसोसिएशन ने किया वर्क सस्पेंड समाप्त

Fri, 13 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
After the accused got bail, the Bar Association ended the work suspension.
सिरसा। सिरसा बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड समाप्त कर दिया। इसके बाद सभी बार सदस्यों ने न्यायिक कामकाज शुरू कर दिया। 24 दिन बाद अधिवक्ता अदालतों में पेश हुए। बता दें कि बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष केवल कंबोज पर हमला करने के आरोपी प्रमोद टाक को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को अग्रिम जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 29 जनवरी को अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। बार प्रधान गंगाराम ढाका कहना है कि सिरसा बार एसोसिएशन हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करती है। इसलिए वर्क सस्पेंड समाप्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले 24 दिन से बार एसोसिएशन का वर्क सस्पेंड चल रहा था। वर्क सस्पेंड के चलते अदालतों में न्यायिक कामकाज काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

आरोपी ने दुकान में बुलाकर किया था हमला : उपाध्यक्ष केवल कंबोज ने बताया कि 17 जनवरी को शाम करीब सवा चार बजे उनके मोबाइल पर प्रमोद टाक की कॉल आई थी। प्रमोद टाक की प्रेम नगर में परचून की दुकान है,लेकिन व दवाइयां भी बेचता है। उसने उन्हें दुकान पर बुलाया। वे उसकी दुकान पर गए तो वो प्रमोद टाक दवा के 300 रुपये मांगने लगा। उन्होंने प्रमोद टांक से कहा कि किसी बात के 300 रुपये, मैंने कोई दवा नहीं खरीदी,अगर खरीदी है तो उसका बिल दे दो। इसके बाद प्रमोद ने गुस्से में आकर गालियां निकाली और बाद में हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed