{"_id":"601990db8ebc3e364c3e09ad","slug":"after-11-months-sriganganagar-rewari-special-express-train-will-run-from-february-5-sirsa-news-rtk5934917187","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 माह बाद पांच फरवरी से चलेगी श्रीगंगानगर रेवाड़ी स्पेशल एक्सप्रेस रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह बाद पांच फरवरी से चलेगी श्रीगंगानगर रेवाड़ी स्पेशल एक्सप्रेस रेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए अब रेलवे की ओर से श्रीगंगानगर-रेवाड़ी वाया हिसार ट्रेन को पांच फरवरी से शुरू किया जाएगा। ट्रेन श्रीगंगानगर से चलकर सुबह 5 बजकर 45 बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां से 5 बजकर 50 मिनट पर हिसार के लिए रवाना होगी।
कोरोनाकाल के दौरान मार्च में श्रीगंगानगर गाड़ी संख्या 04734 को बंद किया गया था, जिसके पश्चात अब यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेल को शुरू किया गया है। हालांकि ट्रेन में सफर करने को लेकर यात्रियों को इसकी पहले बुकिंग करवानी होगी। बुकिंग न होने पर यात्रियों को ट्रेन में सवार नहीं होने दिया जाएगा, जबकि ट्रेन के समय पर भी यात्रियों को टिकट नहीं दिया जाएगा।
शाम 6:15 बजे श्रीगंगानगर के लिए होगी रवाना
श्रीगंगानगर-रेवाड़ी वाया हिसार चलने वाली स्पेशल ट्रेन शाम 6 बजकर 15 मिनट पर सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां से श्रीगंगानगर के लिए 6 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। हालांकि स्पेशल ट्रेन में सवार होने से पहले यात्रियों को मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी बनाने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट्स
श्रीगंगानगर-रेवाड़ी वाया हिसार से चलने वाली ट्रेन पांच फरवरी से आगामी आदेशों तक चलाई जाएगी। यात्रियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
- अनिल रैना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल बीकानेर