फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Advocate attacked for refusing to light fire

Sirsa News: ख्योवाली में स्कूल के शौचालय की दीवार के नीचे दबने से किशोर की मौत

Sat, 03 Aug 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Advocate attacked for refusing to light fire
ओढां (सिरसा)। गांव ख्योवाली के राजकीय उच्च विद्यालय में शौचालय की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना वीरवार शाम की है। मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई व पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, वहीं विद्यालय में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम करीब पौने 5 बजे छात्र पवन पुत्र लालसिंह विद्यालय की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। वह दीवार के साथ बने शौचालय में शौच के लिए गया। इसी दौरान शौचालय के आगे बनी करीब 5 फुट ऊंची दीवार अचानक पवन के ऊपर आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पवन को लहूलुहान हालत में मलबे के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया, लेकिन परिजन सिरसा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पवन का एक बड़ा भाई और बहन हैं। माता-पिता मजदूरी करते हैं और घटना के बाद से सदमे में हैं। बता दें कि विद्यालय के साथ खेल परिसर बना हुआ है। बच्चे वहां जाने के लिए शॉर्टकट के चक्कर में विद्यालय की दीवार फांदकर जाते हैं। पवन यहीं से जा रहा था। इससे पहले वह शौचालय में चला गया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed