{"_id":"6575f08457756bdbcd025879","slug":"administration-arrangements-in-permanent-rain-shelter-10-people-will-be-able-to-stay-in-the-cold-sirsa-news-c-128-1-sir1002-11434-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्थायी रेन बसेरे में प्रशासन की व्यवस्था, ठंड में 10 लोगों ठहर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्थायी रेन बसेरे में प्रशासन की व्यवस्था, ठंड में 10 लोगों ठहर सकेंगे
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में स्थायी रैन बसेरे में व्यवस्था की जा रही है। रेलवे स्टेशन व अन्य मुख्य चौराहों पर बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैनर पर विशेष रूप से मोबाइल नंबर तक जारी किए गए हैं।
जिले में यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने स्थायी रैन बसेरा बनाने का काम शुरू कर दिया है। स्थाई रैन बसेरे में करीब 10 से 11 लोग एक साथ ठहर सकेंगे। नगर परिषद की ओर से जारी किए गए बैनर पर क्षेत्र, मोबाइल नंबर की जानकारी सार्वजनिक की गई है। बैनर में लिखा गया है कि रैन बसेरा वार्ड नंबर 13 में नजदीक जीवन सिंह जैन पार्क के पास स्थित है। जानकारी के लिए 80539 - 54884 व 9996746245 जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जल्द प्रशासन की ओर से अस्थायी रैन बसेरे भी बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बनाए जाएंगे। यहां पर यात्रियों को गद्दे, रजाई व कंबल उपलब्ध हो पाएंगे।
रोडवेज की पुरानी बसों में बनाया जाएगा अस्थायी रैन बसेरा
नगर परिषद प्रशासन अब रोडवेज की पुरानी बसों में अस्थायी रैन बसेरा बनाएगा। इन बसों से सभी सवारी सीटों को हटा दिया जाएगा। उस समतल कर गद्दे बिछा दिए जाएंगे। बसों के चारों तरफ खिड़कियों पर पर्दे भी लगाए जाएंगे। इस अस्थाई रैन बसेरा में करीब 11 से 12 यात्री एक साथ आराम कर सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रेन बसेरे में व्यवस्था बनाई गई हे। रेलवे स्टेशन से लेकर मुख्य जगहों पर बैनर लगाए गए हैं और कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। - अतर सिंह खनगवाल, ईओ, नगर परिषद।