फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of harassing wife, giving drugs and having unnatural sex

Sirsa News: पत्नी को किया प्रताड़ित, ड्रग दे अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of harassing wife, giving drugs and having unnatural sex
सिरसा। विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने आरोपी पर उसे ड्रग्स देकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप भी लगाया है। महिला पुलिस को दी शिकायत में चौपटा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2022 को राजस्थान के चुरू जिला निवासी शक्ति सिंह से हुई थी।
विज्ञापन


शादी से पहले आरोपी ने खुद को एक बड़ा यूट्यूबर बताया था और हर महीने 40-50 हजार रुपये कमाने का दावा किया था। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसके पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी। उसका कहना था कि शादी में 21 लाख रुपये खर्च होने चाहिए थे, दो-दो तोले की अंगूठी, चेन और गाड़ी मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन


इसलिए पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे ड्रग्स देकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता और मारपीट करता था। 22 सितंबर 2023 को उसने घर पर ही जबरन गर्भपात करवा दिया। आरोप है कि पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। महिला का कहना है कि दहेज प्रताड़ना के बाद उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पंचायती समझौते हुए, लेकिन ससुराल वालों ने उसे वापस रखने से इनकार कर दिया। महिला थाना प्रभारी दर्शना रानी का कहना है कि आरोपी शक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आएगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed