फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of forming a fake firm, Hanni, brother of a missing youth, dies under suspicious circumstances

फर्जी फर्म बनाने का आरोप लगा घर से लापता युवक के भाई हन्नी की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Accused of forming a fake firm, Hanni, brother of a missing youth, dies under suspicious circumstances
सिरसा। शहर के गुरुतेग बहादुर नगर में दो सप्ताह पहले तीन व्यक्तियों पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप लगा घर से गायब हुए मनोज के भाई हन्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं मृतक की बहन रचना ने फर्जी फर्म बनाने वाले तीन व्यक्तियों और दो युवतियों द्वारा हर रोज उसके भाई को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि मनोज के घर से गायब होने के बाद दो युवतियां और फर्जी फर्म बनाने वाले तीनों व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देते थे और उसके भाई का पता पूछते थे। जबकि उसके भाई के घर से जाने के बाद अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। लेकिन इसके बाद भी फर्जी फर्म बनाने वाले तीनों आरोपी कभी घर पर पहुंचकर उसके जान से मारने की धमकी देते तो कभी रास्ते में रोक कर धमकाते थे। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त तीनों आरोपियों ने एक दिन पहले ही उसे आईटीआई के पास रोकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रताड़ित किया था। जिसके बाद बीते शुक्रवार की शाम को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात को उसके भाई का स्वास्थ्य खराब हो गया और नागरिक अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

हन्नी का भाई मनोज दो सप्ताह पहले घर से हुआ था गायब
फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का गबन करने का आरोप घर से गायब हुए मनोज मोंगा के खिलाफ अंबाला में युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था जबकि एक रतिया की युवती के साथ भी उसके अवैध संबंध होने का मामला भी सामने आया है। मनोज के घर से गायब होने के बाद उक्त युवतियां भी हन्नी को फोन कर उससे उसके भाई के बारे में पूछती थी और जान से मारने की धमकी देती थी। जिससे वह परेशान रहने लगा। वहीं उसकी बहन ने आरोप लगाए कि मामले को लेकर वह पहले भी शिकायत दे चुकी है। उक्त व्यक्तियों की ओर से उसे परेशान करने की जानकारी भी भाई कई बाद उसे दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता भूषण मोंगा के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता ने बुखार के कारण उसकी मौत होने का बयान दिया है। शिकायत आती है तो उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- बलवान सिंह, चौकी इंचार्ज, जेजे कॉलोनी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed