{"_id":"6b03344b764ff2b48e090bbc","slug":"accident-due-to-animals-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168958-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़कों पर यमदूत बने लावारिस पशु, अब तक हो चुके करीब 150 हादसे, नगर परिषद का अभियान भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़कों पर यमदूत बने लावारिस पशु, अब तक हो चुके करीब 150 हादसे, नगर परिषद का अभियान भी ठप
Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। सड़क किनारे आपस में लड़ते बेहसहारा गोवंश। संवाद
फोटो : 33, 34
- नेशनल और स्टेट हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए नहीं किए गए कोई सुरक्षा इंतजाम
- टेंडर समाप्त होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर फिर बढ़े झुंड, गलों व सींगों पर रिफ्लेक्टर भी नदारद
लावारिस पशुओं से 150 सड़क हादसे, नगर परिषद अभियान ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की सड़कों और हाईवे पर घूम रहे लावारिस पशु वाहन चालकों तथा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रशासनिक अनदेखी के कारण इस वर्ष जिले में इन पशुओं से करीब 150 छोटे-बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आगामी धुंध के मौसम में सड़कों पर भटकते ये पशु और भी बड़ा खतरा बन सकते हैं।
जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 9 से लेकर स्टेट हाईवे तक पर लावारिस पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशुओं के आ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। अधिकतर पशुओं के गलों में रेडियम बेल्ट या सींगों पर रिफ्लेक्टर तक नहीं लगे हैं। अंधेरे और कोहरे में ये पशु दूर से दिखाई नहीं देते जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठते हैं।
विज्ञापन
हाईवे के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी हालात बेहद खराब हैं। शहर की अनाज मंडी, अस्पताल रोड, केलनिया रोड और हिसार रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में लावारिस पशु झुंड बनाकर सड़कों के बीचो-बीच बैठे रहते हैं।
इससे न केवल यातायात व्यवस्था चरमरा रही है बल्कि पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को भी चोटिल होने का डर बना रहता है।
सुरक्षा इंतजामों का अभाव
नेशनल हाईवे 9 से लेकर स्टेट हाईवे तक लावारिस पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इन मार्गों पर कोई बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक पशुओं के आ जाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। रात के समय यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
शहरी मार्गों पर जमावड़ा
हाईवे के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में भी लावारिस पशुओं की समस्या गंभीर बनी हुई है। शहर की अनाज मंडी, अस्पताल रोड, केलनिया रोड और हिसार रोड जैसे व्यस्त क्षेत्रों में पशुओं का जमावड़ा रहता है। ये पशु झुंड बनाकर सड़कों के बीचो-बीच बैठे रहते हैं। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। दोपहिया वाहन चालकों को भी चोटिल होने का डर बना रहता है।
नगर परिषद की अनदेखी
शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने कुछ समय पहले एक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत पशुओं को पकड़कर नंदीशाला या गोशाला भेजा जाता था। संबंधित एजेंसी का ठेका समाप्त होने के बाद से यह मुहिम पूरी तरह ठप पड़ गई है। हैरानी की बात यह है कि ठेका खत्म होने के बावजूद परिषद की ओर से अभी तक नया टेंडर जारी नहीं किया गया है। नतीजतन, सड़कों पर लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
वर्जन
बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नया टेंडर जारी किया गया है। जल्द ही ठेकेदार के साथ मिलकर शहर में अभियान चलाकर गोवंश को पकड़कर नंदीशाला भेजने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- जयवीर सिंह, सीएसआई नगर परिषद।