फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident: A 10-year-old boy crossing the road was crushed to death by a car

हादसा : सड़क पार कर रही 10 वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accident: A 10-year-old boy crossing the road was crushed to death by a car
कालांवाली। गांव जगमालवाली के बस स्टैंड पर बस से उतरकर सड़क पार करते समय एक बच्ची को कार ने कुचल दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। कालांवाली पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बडागढ़ा निवासी अमृताल सिंह गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी कनकवाल पंजाब में काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ बेटे के कान की दवाई लेने के लिए डबवाली गए थे। दवाई लेने के बाद वह अपनी पत्नी व बच्चों को ससुराल गांव जगमालवाली छोड़ने के लिए बस से आ रहे थे। जैसे ही वह गांव जगमालवाली बस स्टैंड पर पहुंचे। इस दौरान अमृतपाल सिंह व उसकी पत्नी ने पहले 10 वर्षीय जसमीत कौर को बस से उतारा। बच्ची बस से उतरकर सड़क पार करने लगी, तो कालांवाली की तरफ से आ रही कार ने उसे कुचला गया। जसमीत कौर को तुरंत कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कालांवाली थाना प्रभारी चांद राम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed