फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Abhay Singh Chautala was ahead from the first round during the counting of votes in the Ellenabad byelection

ऐलनाबाद उपचुनाव: गिनती शुरू होते ही अभय ने बनाई बढ़त, जीतने तक किसी भी प्रत्याशी से नहीं हुए पीछे

Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
सार

ऐलनाबाद उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनेलो के अभय सिंह चौटाला 6739 वोटों से जीत चुके हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा-जजपा के गोबिंद कांडा और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के पवन बेनीवाल रहे। गिनती शुरू होते ही अभय चौटाला ने बढ़त बना ली थी। जो उनके जीतने तक कायम रही। किसी राउंड में वे पीछे नहीं हुए।

विज्ञापन
Abhay Singh Chautala was ahead from the first round during the counting of votes in the Ellenabad byelection
जीत के बाद जश्न मनाते इनेलो के वर्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के दौरान 16 राउंड की प्रक्रिया चली। उतार-चढ़ाव और प्रत्याशियों के ऊपर-नीचे होने की सूचनाओं के बीच दिल की धड़कनें भी बढ़ीं। हालांकि इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला पहले राउंड से ही बढ़त की ओर चल पड़े। हालांकि बीच में दो राउंड के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई, लेकिन बढ़त के मामले में अभय को क्रॉस नहीं कर पाए। नतीजा ये हुआ कि इनेलो प्रत्याशी जीतकर लौटे, जबकि भाजपा प्रत्याशी मतगणना बीच में ही छोड़कर घर की तरफ रवाना हुए। शहर के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: किसान आंदोलन का फैक्टर नहीं आया काम, विरोध के बावजूद बढ़ा भाजपा का वोट बैंक 
विज्ञापन


सबसे पहले गिने गए बैलेट पेपर के वोट
सबसे पहले बैलेट पेपर खोले गए और उनकी गिनती हुई। इसके बाद ईवीएम खुलीं। 16 राउंड की मतगणना में अभय सिंह चौटाला ही आगे रहे। पहले राउंड शुरू होने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आते ही अपनी जीत का दावा किया और भीतर चले गए। मतगणना जैसे आगे बढ़ी तो इनेलो प्रत्याशी की बढ़त और स्वयं को पिछड़ता देख मतगणना बीच में छोड़कर चले गए। इसके बाद करीब 10वें राउंड के आसपास डेढ़ बजे इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला आए। वे हर स्थिति पर नजर जमाए रहे और जीत का प्रमाण पत्र ही लेकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


औपचारिक घोषणा से पहले ही शुरू हुआ इनेलो का जश्न
सुबह से ही इनेलो प्रत्याशी के आगे चलते को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार रहा। इनेलो प्रत्याशी के सीडीएलयू में आने के बाद जोश बढ़ा और कार्यकर्ता एकत्र होना शुरू हो गए। 13वें राउंड के दौरान मार्जन बढ़ा तो इनेलो कार्यकर्ताओं की खुशी चरम पर पहुंच गई। बिना जीत की औपचारिक घोषणा के ही इनेलो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सीडीएलयू के मुख्य गेट के सामने मिनी बाईपास रोड पर पटाखे फोड़े, आतिशबाजी की और रंग गुलाल से जमकर होली खेलनी शुरू कर दी। जीत की औपचारिक घोषणा के बाद कार्यकर्ता खुलकर ढोल की थाप पर नाचे।

ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: हार के बाद बोले गोबिंद कांडा, यह मेरी जीत-इस मुकाबले को लोग याद करेंगे 

जीत के बाद किया दादा को नमन, रोड शो निकाला
जीत की औपचारिक घोषणा के बाद विधायक अभय चौटाला को प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र मिला। वे बाहर आए और सबसे पहले सीडीएलयू कैंपस में ही स्थापित पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा स्मारक स्थल पर जाकर नमन कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वे विजय जुलूस में शामिल हुए और रोड शो निकाला।

गणना के साथ हुआ उतार-चढ़ाव तो बढ़ी दिल की धड़कनें
16 राउंड में सारी मतगणना होनी थी। लेकिन जैसे जैसे राउंड बढ़े, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें बढ़ीं। इनेलो प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। पहले राउंड में अभय सिंह चौटाला को 6915 वोट मिले, जबकि गोबिंद कांडा को 4645 वोट मिले। यहां पवन बैनीवाल को 4144 वोट आए। यहां अभय सिंह चौटाला 478 वोट से आगे रहे।

ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार की नई नीति: अब प्रदेश में भूमि का बाजार मूल्य करेगी कमेटी


दूसरा राउंड हुआ तो उसमें भी अभय सिंह चौटाला आगे ही रहे। दूसरे राउंड तक अभय सिंह चौटाला 2270 वोट से आगे चलने लगे। तीसरे राउंड में आंकड़ा बढ़कर 3208 तक पहुंच गया। चौथे राउंड और पांचवें के बाद छठे राउंड में भी यह सिलसिला जारी रहा। यहां अभय सिंह चौटाला 6624 वोट की लीड हासिल कर चुके थे। सातवें राउंड में अभय को कुल 31838 वोट मिले चुके थे। 

जबकि भाजपा प्रत्याशी केवल 23858 वोट तक ही पहुंचे थे। जबकि कांग्रेस के पवन बैनीवाल को 13092 वोट ही हासिल कर पाए। आठवें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी गोबिंद कांडा ने बढ़त बनाई और 4514 वोट हासिल करते हुए 1650 वोट से आगे रहे। हालांकि अभय सिंह चौटाला ही 6530 वोट से आगे चल रहे थे। नौवें राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी ने इनेलो से अधिक हासिल किए, यह क्षेत्र ऐलनाबाद का शहरी एरिया था। 

यहां गोबिंद कांडा 1679 वोट से आगे रहे। इसलिए इनेलो का अंतर पिछले राउंड के मुकाबले कम हुआ। इसी प्रकार 10वें राउंड में भी कांडा ने बढ़त बनाई और इनेलो का मार्जिन गिरा। लेकिन 11वें राउंड के आते ही एक बार फिर अभय सिंह चौटाला ने 4538 वोट लेते हुए 112 का मार्जिन बना दिया। इस राउंड के बाद इनेलो का अंतर बढ़ा और 3097 तक जा पहुंचा। 

ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला ने जीतकर बचाई लाज, भाजपा को नहीं मिला ताज, कांग्रेस नासाज

इसी प्रकार अगले राउंड 12वें में अभय सिंह चौटाला ने बढ़त बनाई और मार्जिन को 3961 पहुंचा दिया। इसके बाद मार्जिन बढ़ता गया। 13वें राउंड में 4588 और 14वें राउंड में 5046 का मार्जिन हासिल किया। 15वें और 16वें राउंड तक आते आते इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला ने 6739 वोट से जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed