फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   abhay chautala meeting

भाजपा शासन में अपराध और नशा बढ़ा, हर वर्ग परेशान : अभय चौटाला

Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
abhay chautala meeting
सिरसा में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला। पार्
सिरसा और कालांवाली हलके के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया
विज्ञापन

फोटो -- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में अपराध और नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन में हर वर्ग परेशान है। हरियाणा की छवि धूमिल हुई है। जनता अब भाजपा की नीतियों से छुटकारा चाहती है।
अभय चौटाला ने सोमवार को सिरसा और कालांवाली हलके के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा तोड़ा।
विज्ञापन

किसानों को फसल बेचने के लिए अंगूठा लगाने को मजबूर होना पड़ा। इनेलो ने इस नीति का विरोध किया और बुजुर्गों की पेंशन रोकने के प्रयास के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी जिसके बाद पेंशन बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अनाज मंडियां खत्म करना चाहती है। यह अंबानी और अडाणी जैसे बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह में चौधरी देवीलाल जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।
भाजपा शासनकाल में करीब दो दर्जन घोटाले सामने आए, पर दोषियों को सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर दिया। राज्यसभा चुनाव में 14 कांग्रेस नेताओं ने उनके कहने पर भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। अभय चौटाला ने बताया कि 27 सितंबर को इनेलो नशे को खत्म करने के लिए बड़ा एलान करेगी। उन्होंने भाजपा पर केंद्र और प्रदेश के खजाने को लूटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed