{"_id":"6a3d63c42efd3dd4430278bf","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-shooting-himself-in-the-temple-in-risaliya-kheda-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160563-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिसालिया खेड़ा में युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिसालिया खेड़ा में युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
Thu, 25 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। मृतक सचिन। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। उपमंडल के गांव रिसालिया खेड़ा में बुधवार रात को 21 वर्षीय युवक सचिन ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरीवाला पुलिस चौकी प्रभारी और जांच अधिकारी जगपाल सिंह के अनुसार, बुधवार रात सचिन अपने कमरे में अकेला सो रहा था। देर रात उसने अवैध पिस्तौल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज रात में कोई सुन नहीं सका और खून से लथपथ सचिन पूरी रात चारपाई पर ही पड़ा रहा।
-- --
गोद लिया था सचिन को
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार की अपनी कोई संतान नहीं थी इसलिए उन्होंने सचिन को बचपन में ही गोद लिया था। उसे अपना इकलौता वारिस बनाया था। वीरवार सुबह जब पिता कृष्ण कुमार बेटे को जगाने के लिए कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए। सचिन का शव खून से सना हुआ था जिसके बाद तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
-- --
कहां से लाया अवैध हथियार
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि युवक अवैध पिस्तौल कहां से लेकर आया था और किसने उसे सप्लाई किया था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
-- -- -
इत्तफाकिया कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा :
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। जिस पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया गया उसे कब्जे में ले लिया गया है। बरामद अवैध हथियार के संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि युवक को यह हथियार किसने उपलब्ध कराया था उस आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हु नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।