फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A person was beaten up and fired upon for complaining about drug peddling

Sirsa News: नशा बेचने की शिकायत करने पर व्यक्ति के साथ मारपीट कर किए हवाई फायर

Tue, 27 May 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A person was beaten up and fired upon for complaining about drug peddling
सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग के बाद हाथ में पिस्तौल लेकर गाड़ी में सवार होता आरोपी।
ओढां। गांव किंगरे में नशा बेचने की शिकायत करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के चलते मंगलवार को एक पक्ष ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और हवाई फायर किए। वहीं, मारपीट से घायल हुए व्यक्ति को डबवाली के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ओढां थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस को गोली का एक खोल बरामद हुआ। बता दें कि गांव किंगरे में 2 पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के मध्य किंगरे के साथ-साथ ओढां में थाना के सामने भी कई बार झड़प हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के गुरसेवक सिंह व धर्मपाल ने डबवाली पुलिस अधीक्षक को गांव के ही गुरदीप सिंह उर्फ गीटा व 3-4 अन्य के खिलाफ शिकायत देते हुए उक्त लोगों पर नशा बेचने के आरोप लगाए थे। इस बात से खफा होकर उक्त लोग शिकायतकर्ताओं को धमकियां देने लगे। मंगलवार को शिकायतकर्ता गुरसेवक सिंह दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान 2 गाड़ियों में सवार आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ गीटा तथा कुछ अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसेवक सिंह का आरोप है कि उन लोगों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाए जाने के बाद जब जगजीत सिंह व गुरसेवक सिंह तथा अन्य लोग मौके पर आए तो आरोपी लोग हवाई फायर करते हुए गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। आरोपियों ने 4-5 राउंड फायर किए। शिकायतकर्ता के मुताबिक गाड़ी सवार आरोपियों में गगनदीप उर्फ गग्गी व गुरप्रीत उर्फ गोपी ने गुरदीप सिंह के कहने पर फायर किए। इस घटना की फुटेज गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस मारपीट में गुरसेवक सिंह को चोटें आई हैं। जिसे डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जंडवाला जटान में भी लगाए चक्कर, हाथापाई की

सामने आया कि गाड़ी सवार आरोपियों ने गांव किंगरे में फायरिंग करने के बाद साथ लगते गांव जंडवाला जटान में भी हरप्रीत सिंह के घर के आगे 2-3 चक्कर लगाते हुए दहशत फैलार्ई। हरप्रीत ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी तो पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। हरप्रीत के मुताबिक 2 गाड़ियों में सवार आरोपियों ने पहले तो उसके व चाचा बीकर सिंह के घर के आगे 2-3 बार चक्कर लगाए फिर आरोपी उसके घर में घुस गए और उसके साथ हाथापाई की। हरप्रीत सिंह ने इस विषय में ओढां थाना मेंं शिकायत दर्ज करवाई है।



----
फायरिंग की सूचना मिली थी। इस दौरान हुई हाथापाई व मारपीट में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। मौके से एक गोली का खोल बरामद हुआ है। आरोपियों ने जंडवाला जटान में भी गाड़ियों से चक्कर लगाते हुए एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की है। मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयानों उपरांत आगामी कार्रवाई होगी।
- अनिल कुमार, ओढां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed