{"_id":"6669f157c5a00f97fa05a784","slug":"a-person-standing-on-the-roadside-was-hit-by-a-car-died-sirsa-news-c-128-1-sir1002-121005-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 13 Jun 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद के ऊधम सिंह चौक के निकट सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कार सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अस्पताल में पहुंचाया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी गांव मौजूखेड़ा निवासी मनदीप कौर ने बताया कि वह अपने पति मृतक मेजर सिंह के साथ गांव तलवाड़ा खुर्द गए थे। जब शाम को वापसी में ऐलनाबाद के ऊधम सिंह चौक के निकट उसके पति के पास किसी परिचित का फोन आ गया और वे रोड किनारे बाइक रोककर फोन सुनने लगे। इसी दौरान साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक कार लेकर मौके से भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उसने अपने पति को अस्पताल में पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। सुबह पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।