फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A glimpse of Purvanchal at the ghat... Chhath devotees offered prayers to the setting sun

Sirsa News: घाट पर पूर्वांचल की झलक...छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Purvanchal at the ghat... Chhath devotees offered prayers to the setting sun
सिरसा में नहर में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देतीं महिलाएं। 
सिरसा। हिसार रोड स्थित माइनर पर छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को पूर्वांचल समाज के लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाट पर पूर्वांचल की झलक नजर आई। व्रती महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की। सूप और बांस की टोकरियों में ठेकुआ, फल, गन्ना और अन्य पारंपरिक सामग्री सजाकर भगवान भास्कर को अर्पित की गई। महिलाओं ने कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोकुल सेतिया विशेष अतिथि के रूप से पहुंचे। बुधवार सुबह छठव्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगे। जय मां सरस्वती समिति के सचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु अलसुबह घाट पहुंचेंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए विशेष तैनाती की है। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती निर्जला व्रत रखते हुए सूर्य देव और छठी माता की पूजा करते हैं। इस दौरान ठेकुआ और अन्य पूजा सामग्री अर्पित की जाती है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक की ओर से विशेष तौर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed