फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A glimpse of Haryanvi culture was seen in the art festival, talent was also shown in painting

Sirsa News: कला उत्सव में दिखी हरियाणवी संस्कृति की झलक, चित्रकला में भी दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of Haryanvi culture was seen in the art festival, talent was also shown in painting
सिरसा।खंड स्तरीय रंग उत्सव पर प्रस्तुती देती छात्राएं।
सिरसा। चोपटा में खंडस्तरीय कला उत्सव 2025-26 का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने हरियाणवी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरूआत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, चित्रकला और पारंपरिक कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित प्रबंधन के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों को अपनी कला और रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिला। ड्रामा अनुदेशक सुनील कुमार, म्यूजिक अनुदेशक विक्रम कुमार, संगीत अनुदेशक नवप्रीत संगीत, वोकेशनल शिक्षक नेहा सचदेवा, पीजीटी सोनिया ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उन्होंने बारिकी से बच्चों के हुनर को परखा उनकी कमियों को नोट कर अपना निर्णय दिया।
विज्ञापन


विजेता जिला स्तर पर लेंगे हिस्सा

खंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में करीब 20 राजकीय स्कूलों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पार्धाओं में भाग लिया। जो विद्यार्थी खंड स्तर पर विजेता रहे हैं, अब वे जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न कला विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय

कला विधा, विद्यालय

- वोकल म्यूजिक सोलो, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोधकां

- वोकल म्यूजिक ग्रुप, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहुवाला - 2

- वाद्य संगीत (स्ट्रिंग्स/मेलोडिक), राजकीय सीनियर सेकेंडरी जोधकां

- वाद्य समूह संगीत (टक्कर/लयबद्ध) राजकीय सीसे. जोधकां

- डांस सोलो, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी कलां

- डांस ग्रुप, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाथूसरी कलां

- पारंपरिक कहानी सुनाना, राजकीय हाई स्कूल माखोसरानी

- विजुअल आर्ट 2डी, राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे. स्कूल चोपटा

- विजुअल आर्ट 3डी, राजकीय सीसे. स्कूल जमाल

- स्वदेशी खिलौने, आरोही मॉडल सीसे स्कूल नाथूसरी कलां

----------------



कला उत्सव हर साल हरियाणा शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को बढ़ावा देना है। यह मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाता है और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का काम करता है। --- विजय सचदेवा, खंड शिक्षा अधिकारी, चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article