फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A 21-member committee in village Nuhiyanwali will create awareness and help youths get rid of addiction

Sirsa News: गांव नुहियांवाली में 21 सदस्यीय कमेटी जागरूक कर छुड़वाएगी युवाओं का नशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A 21-member committee in village Nuhiyanwali will create awareness and help youths get rid of addiction
ओढां: बैठक में बोलते थाना प्रभारी। (संवाद)
ओढां। गांव नुहियांवाली में बीते दिनों नशे के चलते एक युवक की मौत होने के बाद गांव के युवाओं ने नशे को रोकने के लिए पहल की है। गांव में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी नशा पीड़ित युवाओं की पहचान कर उन्हें जागरूक कर उनका प्रशासन की सहायता से नशा छुड़वाएगी। सोमवार को गांव में गठित कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस बैठक में ओढां थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश व एएसआई मदन लाल विशेष रूप से पहुंचे और युवाओं का हौसला बढ़ाया। वहीं इस दौरान ग्राम सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम व गांव के अनेक मौजिज लोग भी मौजूद रहे। नशा मुक्ति कमेटी की ओर से प्रेरित करने के बाद इस बैठक में गांव कुछ नशा पीड़ित युवाओं ने पहुंचकर स्वेच्छा से नशा छोड़ने की बात कही। इन युवाओं का पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर उपचार करवाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में नशे पर अंकुश लगाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि बेहद की सराहनीय कार्य है कि गांव के युवा नशे के खिलाफ आगे आए हैं। अगर हम सभी लोग एकजुट हो कर नशे को रोकने के लिए कदम उठाएं तो एक दिन नशा जड़ से खत्म हो सकता है। इस अवसर पर आरएमपी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजपाल वर्मा, डॉ. अज्जू, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. मदन लाल शर्मा, बलविंद्र नेहरा, राजेंद्र साईं, जगदीश नेहरा, संजय कुमार सहित अन्य युवा व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में बढ़ रहे अपराध का कारण नशा : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि समाज में बढ़ रहे अपराध व परिवारों में बिखराव का मुख्य कारण नशा ही है। उन्होंने नशे के खिलाफ गठित कमेटी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस मुहिम में पुलिस प्रशासन हर समय व हर तरह से उनके साथ है। उन्होंने उपस्थित मेडिकल संचालकों व आरएमपी चिकित्सकों से भी आह्वान किया कि वे अपने पेशे की आड़ में ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिसके चलते पुलिस को उनके खिलाफ कदम उठाना पड़े। इस बात पर उन्होंने थाना प्रभारी को आश्वस्त किया कि गांव में न ही तो कोई आरएमपी और न ही कोई मेडिकल संचालक कोई गलत काम करता है। वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में युवाओं का पूरा सहयोग करेंगे।




युवाओं के कदम की सराहना की
थाना प्रभारी ने युवाओं को हौसला देते हुए कहा कि उनका यह कदम बेहद ही सराहनीय है। पुलिस व ग्रामीण सभी उनके साथ हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अगर गांव में कोई व्यक्ति नशा बेचता है तो इसकी सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें। ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एएसआई मदन लाल ने भी अपने संबोधन में कहा कि अगर समय रहते युवाओं को नशे से नहीं बचाया गया तो भविष्य में इसके परिणाम गंभीर होंगे। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम ने कहा कि पंचायत नशे के खिलाफ बनी कमेटी की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed