{"_id":"6564d9e616636f3d900b9abd","slug":"95-bottles-of-liquor-recovered-8-people-arrested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10642-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 95 बोतल शराब बरामद, 8 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 95 बोतल शराब बरामद, 8 लोग गिरफ्तार
Mon, 27 Nov 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे देसी शराब की 95 बोतलें बरामद की हैं। रानियां थाना पुलिस ने गश्त के दौरान जीवन नगर क्षेत्र से मंगल सिंह निवासी जीवन नगर को 13 बोतल शराब के साथ पकड़ा है। वहीं वार्ड 8 रानियां क्षेत्र से रमेश कुमार को 6 बोतल शराब सहित काबू किया है।
इसके अलावा सिविल लाइन थाना पुलिस ने चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र से राजेश कुमार से 12 बोतल और सन्नी निवासी चतरगढ़ पट्टी से 14 बोतल शराब बरामद की है। वहीं एक अन्य मामले में नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने गांव चाहरवाला क्षेत्र से राजेंद्र को 12 बोतल देसी शराब और जगदीश चंद्र निवासी गांव जमाल को 10 बोतल शराब के साथ काबू किया है। इसके अलावा ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन रोड ऐलनाबाद क्षेत्र से दिनेश कुमार के पास से 14 बोतल शराब बरामद कर काबू किया गया है। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित थानों में केस दर्ज किए गए हैं।