फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा : उडन दस्तों ने 79 केंद्रों पर छापा मारकर सात नकलची पकड़े

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा : उडन दस्तों ने 79 केंद्रों पर छापा मारकर सात नकलची पकड़े

Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा : उडन दस्तों ने 79 केंद्रों पर छापा मारकर सात नकलची पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में शुक्रवार को सात नकलची पकड़े गए। जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा के दूसरे दिन हिंदी विषय की परीक्षा में नकल रोकने के लिए 18 उड़नदस्तों की टीमों ने 79 केंद्रों पर चेकिंग की। इसके दौरान जिले व बोर्ड के उड़नदस्तों ने सात नकलची भी पकड़ेे जिनपर नकल का केस बना दिया गया।
शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षार्थी मोनिका, राकेश कुमार, गुरमेल, किरण, पूजा, प्रियंका, ने बताया कि हिंदी विषय आसान पेपर होने के कारण सभी प्रश्न हल कर दिए। जिले में बोर्ड द्वारा बनाए गए 93 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा चाक चौबंद रखी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। शिक्षा विभाग व प्रशासन व बोर्ड द्वारा 18 उड़नदस्ते नकल रोकने के लिए तैनात किए गए। उन्होंने गश्त के दौरान 7 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर बारहवीं के बच्चों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। प्रशासन व शिक्षा विभाग द्वारा नकल रोकने के लिए 18 उड़नदस्तों का गठन किया गया था जिन्होंने 79 परीक्षा केंद्रों का दौरा कर चेकिंग की और सात परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- रेणू देवी नोडल अधिकारी जिला शिक्षा विभाग

एसडीएम हुड्डा ने दो परीक्षा केंद्र किए चेक
सिरसा। कालांवाली के एसडीएम विजेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को नकलरहित परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। विजेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को भावदीन राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल सतबीर सिंह, खारियां राजकीय स्कूल से शारीरिक प्राध्यापक शमशेर शर्मा, राजकीय महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा की शिक्षक निहारिका के साथ दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कालांवाली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोड़ी शामिल थे। एसडीएम विजेंद्र हुड्डा ने इस दौरान दोनों परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकों एवं अन्य शिक्षकों से भी दस जमा दो की हिंदी की परीक्षा के संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट ली।

उड़नदस्तों ने 79 केंद्रों पर छापा मारकर सात नकलची पकड़े
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed