{"_id":"6a8f3213bf23b864c006545d","slug":"crocodile-found-in-canal-sirsa-news-c-128-1-sir1010-163927-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एनजीसी नहर में मगरमच्छ दिखा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एनजीसी नहर में मगरमच्छ दिखा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा
Thu, 27 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रानियां। मोबाइल में मगरमच्छ की फोटो दिखाते हएु ग्रामीण। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर के दोनों किनारों पर करीब एक-एक किलोमीटर क्षेत्र में रेस्क्यू टीम के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे
फोटो-- 30 से 32
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। ओटू हेड से निकलने वाली एनजीसी नहर में बुधवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन्यजीव एवं वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गांव निवासी मुंशी राम ने मगरमच्छ दिखने की सूचना दी थी।
टीम के मौके पर पहुंचने के बाद काफी तलाश की गई लेकिन मगरमच्छ अभी तक दिखाई नहीं दिया है। विभाग ने जिला मुख्यालय से मोटरबोट भी मंगवाई है। नहर के दोनों किनारों पर करीब एक-एक किलोमीटर क्षेत्र में रेस्क्यू टीम के कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू और सुरक्षा उपाय
अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम के पास सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम और उपकरण मौजूद हैं। मगरमच्छ के दिखाई देते ही उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। यदि इसके बावजूद मगरमच्छ का पता नहीं चलता, तो सिंचाई विभाग की मदद से नहर का पानी कम करवाने की कार्रवाई होगी। वन्यजीव विभाग ने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लोगों को एहतियात के तौर पर नहर के आसपास निगरानी रखने और पानी के नजदीक जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
फोटो