{"_id":"6a8f3454b7baddf974051264","slug":"problem-of-water-in-agrawal-colony-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163895-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अग्रवाल कॉलोनी में पानी का संकट, तीन-चार महीने से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अग्रवाल कॉलोनी में पानी का संकट, तीन-चार महीने से परेशान हैं लोग
Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। अग्रवाल कॉलोनी के लोग उपायुक्त कार्यालय के बाहर खड़े। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनी के रहने वालों ने उपायुक्त से स्थायी समाधान की मांग
फोटो-- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अग्रवाल कॉलोनी के निवासियों ने गर्मी में अनियमित पेयजल आपूर्ति के विरोध में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से उन्हें गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए कोई निर्धारित समयसारिणी नहीं है। पानी कभी रात 9 या 10 बजे आता है तो कभी सुबह अचानक आपूर्ति शुरू होती है।
समय निश्चित न होने से लोगों को पानी भरने के लिए हर समय तैयार रहना पड़ता है। कम दबाव के कारण कॉलोनी के कुछ घरों तक ही पानी पहुंच पाता है। अधिकांश घरों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती।
विज्ञापन
निवासियों की परेशानी और समाधान की मांग
लोग अपनी जरूरत पूरी करने के लिए महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से गर्मी में यह समस्या हर बार आती है। निवासियों ने जिला उपायुक्त से पेयजल पाइपलाइन की स्थिति जांचने को कहा। उन्होंने आवश्यक मरम्मत कराने और नियमित व पर्याप्त दबाव से जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। प्रशासन से गर्मी में पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए स्थायी समाधान करने की अपील की गई।
विज्ञापन
फोटो