फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   8 lakh rupees were robbed in the name of getting a foreign work permit for a husband and wife

Sirsa News: पति-पत्नी को विदेश का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर हड़पे 8 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
8 lakh rupees were robbed in the name of getting a foreign work permit for a husband and wife
सिरसा। विदेेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 8 लाख रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक सैनी निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि जनवरी 2024 को उसने मुकेश सैनी निवासी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर देखा।
विज्ञापन


इसमें बताया गया था कि वह लोगों को विदेश भेजने व पक्के तौर पर वर्क परमिट दिलाने का कार्य करता है। मुकेश सैनी ने लाडवा में दिव्या इमीग्रेशन के नाम से सेंटर खोल रखा है। दीपक कहना है कि उसने मुकेश सैनी से संपर्क किया। मुकेश ने उसे कहा कि वह उसे और उसकी पत्नी को क्रोशिया देश का वर्क परमिट दिला देगा।
विज्ञापन


इसके बदले में 18 लाख रुपये देने होंगे। दीपक का कहना है कि उसने मुकेश को 8 लाख 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद मुकेश ने उन्हें जून 2024 को दो वर्क परमिट भेज दिए। जांच में ये यह जाली पाए गए। इसके बाद दीपक ने मुकेश से अपने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। जांच अधिकारी चरणजीत सिंह का कहना है कि आरोपी मुकेश सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed