फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   70 percent business ended, health services affected, traders took to the streets

Sirsa News: 70 प्रतिशत व्यापार हुआ खत्म, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, सड़कों पर उतरे व्यापारी

Mon, 01 Apr 2024 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
70 percent business ended, health services affected, traders took to the streets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली-बठिंडा हाईवे जनवरी से बंद है। दो माह से डबवाली का पंजाब से संपर्क टूटा हुआ है। व्यापारियों के अनुसार हाईवे बंद होने से उनका 70 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हुआ है। ऐसे में शनिवार को 11 बजे व्यापारियों ने गोल चौक जाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
धरने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रणबीर सिंह धरने पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की एसडीएम से फोन पर बात करवाई। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि रविवार को रोड खोल दिया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक रोड नहीं खोला जाएगा। हमारा धरना जारी रहेगा। हमें आश्वासन नहीं चाहिए। हमें रोड खुला हुआ चाहिए। व्यापारियों की माने तो रविवार को सुबह 10 से दोबारा धरना शुरू कर दिया जाएगा। आमजन को आने जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए व्यापारियों ने चौक की एक ओर फुटपाथ के साथ अपना तंबू लगाया है। इसहे दो दिन पहले भी व्यापारियों ने गोल चौक को जाम किया था। इस दौरान डीएसपी ने 30 मार्च 10 बजे हाईवे खोलने की बात कहीं थी। लेकिन हाईवे नहीं खुला।
विज्ञापन



मरीजों की जान पर बनी तो सड़कों पर उतरे शहरवासी
सुखविंद्र सिंह ने बताया कि गोल चौक के मलोट रोड व बठिंडा रोड दोनों बंद किए हुए हैं। इसके चलते व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है। अहम बात तो यह है कि मलोट रोड के पुल और अंडर पास के दूसरी ओर सभी हृदय व अन्य मुख्य अस्पताल बने हुए है। अंडर पास व पुल दोनों बंद होने के कारण मरीजों की जान आफत में आ गई है। सुखविंद्र ने बताया कि उनके दोस्त की पत्नी का बुधवार को बीपी बढ़ गया। मलौट रोड स्थित अस्पताल में ले जाने में दो घंटे का वक्त लग गया। यदि अंडर पास खुला होता तो तीन-मिनट में मरीज अस्पताल पहुंच जाता। ऐसा एक मामला नहीं है। हर रोज एक या दो मरीजों के साथ ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मांग
सुखविंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह निंदा,बिटू वर्मा, संजय मेहता, विपिन आदि ने बताया कि व्यापारियों को मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों से हमारी मांग है कि मलोट अंडर पास खोला जाए। बठिंडा हाईवे वन-वे किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार प्रभावित न हो। दोनों खुलने के बाद व्यापारी अपना धरना खत्म कर देंगे।


यह व्यापार हुआ है प्रभावित
1 कृषि मशीनरी व अन्य मशीनरी से जुड़ा व्यापार
2 अनाजमंडी में फसल खरीद व्यापार
3 . कपड़ा व अन्य बाजार

कोरोना के बाद अब फिर खाली हुईं दुकानें
व्यापारियों के अनुसार कोरोना काल में गोल चौक पर छोटे व्यापारी व्यापार छोड़कर गए थे। अब मलोट व बठिंडा हाईवे बंद होने के कारण 10 से 20 छोटे व्यापारी अपना व्यापार बंद कर चुके हैं। इन छोटे व्यापारियों के लिए किराया दे पाना भी मुश्किल हो गया है।

यह है नाको पर किसानों की स्थिति
मलोट रोड पर किसान नहीं बैठे है। किसान डबवाली से बठिंडा रोड पर बैठे हुए हैं। किसानों की संख्या 10 के करीब है। ऐसे में प्रशासन ने दोनों रोड नाके लगाकर बंद किए हुए हैं।


डॉ. केवी सिंह ने दिया समर्थन

धरनारत दुकानदारों के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया तथा रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। डॉ. सिंह ने उपायुक्त सिरसा, एसडीएम डबवाली, एसपी पुलिस जिला डबवाली सहित उच्चाधिकारियों से बातचीत कर स्थिति से अवगत करवाते हुए दुकानदारों की मांग उनके समक्ष रखी। एसडीएम डबवाली ने अंडरपास को रविवार सुबह तक खोलने तथा बाकी रास्ते जल्द खुलवाने के लिए डॉ. सिंह को आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed