{"_id":"653ff9ee3628aab33a0b1754","slug":"522-personnel-in-522-schools-of-the-district-checked-the-learning-level-of-primary-students-sirsa-news-c-128-1-sir1002-9111-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला के 522 विद्यालयों में 522 कर्मियों ने जांचा प्राइमरी के विद्यार्थियों को लर्निंग लेवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला के 522 विद्यालयों में 522 कर्मियों ने जांचा प्राइमरी के विद्यार्थियों को लर्निंग लेवल
Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में बच्चे से हिंदी पढ़वाकर देखते शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला शिक्षा विभाग ने सोमवार को 522 विद्यालयों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 522 शिक्षकों ने प्राइमरी स्कूलों में जाकर पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल जांचा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम के निर्देश पर सोमवार को मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल अनाज मंडी, राजकीय प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़पट्टी, राजकीय प्राइमरी स्कूल खैरपुर, राजकीय प्राइमरी स्कूल मेला ग्राउंड में टीम पहुंची। यहां शिक्षको ने पहले पहली कक्षा के विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल जांचा। उन्होंने कक्षा में लगे चार्ट, ब्लैक बोर्ड देखे। चेकिंग अभियान सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलाया गया। अब शिक्षकों को दो दिन के अंदर जांच की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपनी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि जिले के प्राइमरी विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल किस स्तर का है। जिस स्कूल में विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल कम पाया गया, ऐसे में स्कूल प्रशासन पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
बॉक्स
हिंदी भाषा की भी हुई जांच
इस दौरान शिक्षक पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का हिंदी ज्ञान भी जांचा। प्रत्येक विद्यार्थी को खड़ा कर उनसे हिंदी बुलवाकर देखी। सभी विद्यार्थियों की वर्कबुक भी देखी। क्लस्टर स्तर के सभी पीजीटी, एबीआरसी व बीआरसी ने सभी स्कूलाें में जाकर जांच की।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
सोमवार को जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षकाें ने पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल की जांच की। अब शिक्षकों को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट विभाग के पास भेजनी है।-- डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
सिरसा। जिला शिक्षा विभाग ने सोमवार को 522 विद्यालयों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 522 शिक्षकों ने प्राइमरी स्कूलों में जाकर पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल जांचा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम के निर्देश पर सोमवार को मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल अनाज मंडी, राजकीय प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़पट्टी, राजकीय प्राइमरी स्कूल खैरपुर, राजकीय प्राइमरी स्कूल मेला ग्राउंड में टीम पहुंची। यहां शिक्षको ने पहले पहली कक्षा के विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल जांचा। उन्होंने कक्षा में लगे चार्ट, ब्लैक बोर्ड देखे। चेकिंग अभियान सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलाया गया। अब शिक्षकों को दो दिन के अंदर जांच की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपनी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर पता चलेगा कि जिले के प्राइमरी विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल किस स्तर का है। जिस स्कूल में विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल कम पाया गया, ऐसे में स्कूल प्रशासन पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
बॉक्स
हिंदी भाषा की भी हुई जांच
इस दौरान शिक्षक पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का हिंदी ज्ञान भी जांचा। प्रत्येक विद्यार्थी को खड़ा कर उनसे हिंदी बुलवाकर देखी। सभी विद्यार्थियों की वर्कबुक भी देखी। क्लस्टर स्तर के सभी पीजीटी, एबीआरसी व बीआरसी ने सभी स्कूलाें में जाकर जांच की।
विज्ञापन
वर्जन
सोमवार को जिले के सभी प्राइमरी स्कूलों में मेगा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शिक्षकाें ने पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल की जांच की। अब शिक्षकों को दो दिनों के अंदर रिपोर्ट विभाग के पास भेजनी है।