फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   41 consumers presented their problems in the electricity court, 15 complaints were resolved on the spot

Sirsa News: बिजली अदालत में 41 उपभोक्ताओं ने रखीं समस्याएं, 15 शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

Tue, 27 May 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 27 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
41 consumers presented their problems in the electricity court, 15 complaints were resolved on the spot
उपभोगताओं की समस्या का समाधान करते अधिकारी। 
रानियां। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को बिजली अदालत का आयोजन किया गया। अधीक्षक अभियंता (एसई) ऑपरेशन सर्कल सिरसा राजेंद्र सभरवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में 41 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई, जिनमें से 15 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन


शिकायतों में नए ट्रांसफार्मर लगाने, बिजली के जर्जर खंभों को बदलने, खेतों व रास्तों पर लटकती तारों को ठीक करने, और रीडिंग से जुड़ी समस्याएं मुख्य रूप से शामिल रहीं। एसई राजेंद्र सभरवाल ने सभी उपभोक्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और मौके पर हल हो सकने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों से तुरंत निपटवाया। राजेंद्र सभरवाल ने उपभोक्ताओं से बिजली का सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की खराबी होने पर तुरंत बिजली निगम को सूचना दें। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व पीएम कुसुम योजना की जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने को कहा, जिससे उपभोक्ता अपने बिजली बिल में कटौती कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीओ शंकर लाल, जेई प्रदीप सेठी, फोरमैन सुखदेव कुमार, हेड अकाउंटेंट जगदीश कुमार, लाइनमैन कुशल चंद और परविंदर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed