{"_id":"6aeb78a3a4941b75a00df565","slug":"4-prisoners-released-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167986-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जेल लोक अदालत में 4 बंदियों को मिली रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जेल लोक अदालत में 4 बंदियों को मिली रिहाई
Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो -- 20
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला जेल सिरसा में बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छोटे मामलों में लंबे समय से जेल में बंद बंदियों को शीघ्र न्याय दिलाना था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि लोक अदालत में कुल आठ मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे। इनमें से चार मामलों का निपटारा किया गया और चार बंदियों को रिहा करने के आदेश दिए गए।
जेल लोक अदालत का आयोजन प्रत्येक माह में दो बार होता है। यह महीने के प्रथम और तृतीय बुधवार को लगाई जाती है। इसका मुख्य लक्ष्य छोटे और आपसी समझौते से निपटाए जा सकने वाले मामलों में बंदियों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से जेल में न रहना पड़े।