Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sports meet

Sirsa News: स्पोर्ट्स वाइब्स मीट के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
sports meet
सिरसा। 39वें स्पोर्ट्स वाइब्स मीट के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाते स्वामी विवेकानंद स
शतरंज, कबड्डी, बास्केटबाल, खो-खो और शॉट पुट में खिलाड़ियों ने जीते पदक, आज होगा समापन समारोह
विज्ञापन



फोटो ----11

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरीवाला में 39वें वार्षिक स्पोर्ट्स वाइब्स मीट के फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
चौथे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए। इनमें शॉट पुट, बास्केटबाल, शतरंज, कबड्डी और खो-खो शामिल थे। विभिन्न हाउस के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

शॉट पुट (लड़कियां) के अंडर-14 वर्ग में आइडियल हाउस प्रथम रहा। अंडर-17 वर्ग में ब्रेव हाउस ने पहला स्थान हासिल किया। बास्केटबाल (लड़के) के अंडर-14 वर्ग में ब्रेव हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज (लड़कियां) के अंडर-11 वर्ग में आइडियल हाउस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 में नोबल हाउस और अंडर-17 में भी नोबल हाउस प्रथम रहा। शतरंज (लड़के) के अंडर-11 वर्ग में ऑनेस्ट हाउस ने पहला स्थान पाया। अंडर-14 में आइडियल हाउस और अंडर-17 में ऑनेस्ट हाउस प्रथम रहे।
अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम
कबड्डी (लड़के) के अंडर-17 वर्ग में ब्रेव हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नोबल हाउस इस वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा। बास्केटबाल (लड़कियां) के अंडर-17 वर्ग में ब्रेव और ऑनेस्ट हाउस संयुक्त रूप से प्रथम रहे। आइडियल और नोबल हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो (लड़कियां) के अंडर-11 वर्ग में नोबल हाउस ने पहला स्थान हासिल किया।

समापन समारोह आज
खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद अब समापन समारोह पर सभी की निगाहें हैं। यह समारोह आज आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर समग्र हाउस विजेता की भी घोषणा होगी।ृ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed