{"_id":"6aeb7f97461227ffca0efb17","slug":"trolly-flipped-due-to-broken-sewerage-manhole-sirsa-news-c-128-1-sir1010-167994-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मंडी में सीवरेज के टूटे ढक्कन से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मंडी में सीवरेज के टूटे ढक्कन से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली
Thu, 05 Nov 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो - रानियां04 खुले मेनहोल में पलटी ट्राली और सड़क पर बिखरा पड़ा धान।
किसान को हजारों रुपये का नुकसान, मैनहोल में भी गिरा धान
किसानों और आढ़तियों ने विभागीय लापरवाही पर जताया रोष
फोटो-- - 27
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर की अनाज मंडी में सीवरेज के कमजोर ढक्कन के कारण एक किसान की धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बुधवार को पलट गई। हादसे में किसान का धान सड़क पर बिखर गया और कुछ मैनहोल में भी जा गिरा जिससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
गांव मोहम्मदपुरिया निवासी किसान कृष्ण दुसाद अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लेकर थाकन ट्रेडिंग कंपनी पर आ रहे थे। मंडी के बीचोंबीच ट्रॉली का टायर सीवरेज के मैनहोल में फंस गया जिससे धान से भरी ट्रॉली पलट गई। इस अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसान को आर्थिक हानि हुई।
सिरसा मिल्क प्लांट के पूर्व अध्यक्ष दलीप थाकन और अन्य आढ़तियों ने आरोप लगाया कि धान खरीद सीजन से पहले ही संबंधित विभाग और मार्केट कमेटी प्रशासन को मैनहोल दुरुस्त करने को कहा गया था। शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से मंडी का तत्काल निरीक्षण कर सभी खुले और क्षतिग्रस्त ढक्कनों को बदलने की मांग की। पीड़ित किसान कृष्ण दुसाद ने विभाग से फसल के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
मार्केट कमेटी का पक्ष
मार्केट कमेटी के कनिष्ठ अभियंता जसाराम ने घटना पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि मैनहोल सड़क के बजाय कच्चे हिस्से में था और उस पर ढक्कन लगा हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली का अधिक वजन पड़ने से ढक्कन टूटकर अंदर गिर गया होगा। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को नया ढक्कन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में धान सीजन से पहले आवश्यक मरम्मत करवाई गई थी।
लापरवाही पर रोष
किसानों और आढ़तियों ने विभागीय लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान अपनी फसल लेकर आते हैं। बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी करना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। यदि समय रहते मैनहोल की मरम्मत होती तो किसान को यह नुकसान नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
किसानों और आढ़तियों ने विभागीय लापरवाही पर जताया रोष
फोटो