फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   38 problems were presented in the solution camp on the second day, six were solved on the spot.

Sirsa News: समाधान शिविर में दूसरे दिन रखीं 38 समस्याएं, छह का मौके पर किया निपटान

Wed, 12 Jun 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
38 problems were presented in the solution camp on the second day, six were solved on the spot.
सिरसा। समाधान शिविर के दूसरे दिन 38 नागरिकों ने अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याएं रखी। जिनमें से 13 समस्याएं परिवार पहचान पत्र से संबंधित थी। इन समस्याओं में से 6 नागरिकों की समस्याओं का उसी समय समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने जनता की शिकायतों के समाधान के लिए यह पहल की है। जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों की प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में स्थापित समाधान प्रकोष्ठ द्वारा निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

समाधान शिविर में पुलिस, नगर निगम, एचएसवीपी, डीटीपी व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिला के नागरिक निर्धारित समय के भीतर समाधान शिविर में अपनी बात रख सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकायों से बकाया प्रमाण पत्र, नगर निकायों से नक्शा स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध संबंधी शिकायतें और बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी कारणवश शिकायत लंबित भी रखी जाए तो उसका विवरण भी प्रतिदिन मंडल आयुक्त व मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीडीपीओ सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed