फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   364 trees above 75 years of age in the district, committee will start the process for pension from today

Sirsa News: जिले में 75 वर्ष से अधिक आयु वाले 364 पेड़, पेंशन के लिए कमेटी आज से शुरू करेगी प्रक्रिया

Sun, 24 Sep 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
364 trees above 75 years of age in the district, committee will start the process for pension from today
अमनदीप कंबोज
विज्ञापन

सिरसा। प्राणवायु देवता योजना के तहत वन विभाग ने जिले में 75 वर्ष से अधिक आयु के 364 पेड़ तलाश किए हैं। अब इन पेड़ों के मालिकों को पेंशन देने के लिए कमेटी की ओर से सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें पेड़ के आसपास के खेत मालिक और मकान वासियों से पूछताछ की जाएगी और आपत्तियां मांगी जाएंगी। अगर कोई भी व्यक्ति उस पेड़ पर आपत्ति जाहिर नहीं करता तो पेड़ मालिक सालाना 2500 रुपये पेंशन दी जाएगी।
सरकार ने लोगों से पेड़ों की देखरेख करवाने के लिए पेंशन की योजना शुरू की है। पेड़ की देखरेख होने से वह लंबे समय तक जीवित रह सकता है। इसके लिए वन विभाग ने 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों की तलाश शुरू की थी। विभाग ने जिलेभर के कर्मचारियों से सर्वे करवा क्षेत्र के 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों का चयन करवाया गया है। सर्वे में 364
विज्ञापन

पेड़ों का चयन किया गया है। इनमें से 243 पेड पंचायतों, सरकारी कार्यालयों में 40, किसानों के खेत में 47 व 34 पेड़ अन्य स्थानों पर मिले हैं। अब वन विभाग की ओर से प्राणवायु देवता कमेटी का गठन भी किया जाएगा, जो पेड़ की स्थिति की जांच करेगी। कमेटी के सदस्य अपने क्षेत्र में आने वाले पेड़ों के मालिकों व उसके आसपास के खेत मालिकों से भी बातचीत करेगी और उनकी आपत्तियां जानेगी। इसके लिए पेड़ पर नोटिस भी लगाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति पेड़ पर मालिकाना हक जताता है तो उसकी जांच की जाएगी। इसके लिए पहले ही विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। सरकार की प्राणवायु देवता योजना में अब तक 75 वर्ष से अधिक आयु वाले बरगद, पीपल, नीम, जांडी, शीशम और जाल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ष पेड़ मालिक को दी जाएगी 2500 रुपये पेंशन
सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की तर्ज पर ही प्राणवायु देवता पेंशन की योजना है। शुरुआती समय में अभी 2500 रुपये प्रति वर्ष पेड़ मालिक को पेंशन दी जाएगी। वह राशि केवल पेड़ों की देखरेख करने के लिए ही खर्च की जानी है। विभाग ने पेड़ों में कील लगाने वालों, उसके चारों और चबूतरा बनाने वालों, होर्डिंग सहित अन्य तारें बांधने वालों पर भी कार्रवाई करने को लेकर प्लान बनाया है। बता दें कि जिले में 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पड़ों की सबसे अधिक संख्या शहरी क्षेत्र में और डबवाली में पाई गई है।


वर्जन
प्राणवायु देवता योजना के तहत जिले में कुल 364 पेड़ों की तलाश की गई है। इनकी आयु 75 वर्ष से अधिक पाई गई है। सोमवार को बैठक के बाद पेड़ों का सत्यापन किया जाएगा। पेड़ मालिक व उसके आसपास के खेत मालिकों से भी आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी पेड़ों का सत्यापन होने के बाद पेड़ मालिकों को पेंशन दी जानी है। - सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed