{"_id":"63e6839d9dc6b1038c0e617d","slug":"349-lakh-children-were-given-deworming-tablets-in-a-day-11-teams-carried-out-a-day-long-campaign-sirsa-news-c-21-1-52916-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: एक दिन में तीन लाख 49 हजार बच्चों को खिलाई कृमिनाशी गोलियां, 11 टीमों ने दिनभर चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: एक दिन में तीन लाख 49 हजार बच्चों को खिलाई कृमिनाशी गोलियां, 11 टीमों ने दिनभर चलाया अभियान
Fri, 10 Feb 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाते हुए मॉडल संस्कृति स्कूल प्रिंसिपल मदन मलिक व उपस्थित स्
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में 1 से 19 वर्ष के बच्चों और 20 से 24 वर्ष के युवाओं को कृमिनाशी की गोलियां खिलाई गई है। विभाग की ओर से एक दिन में तीन लाख 49 हजार 868 बच्चों को गोलियां खिलाई गई है। जोकि तय लक्ष्य का 87 फीसदी पूरा हो गया है। जिसके पश्चात अब विभाग की ओर से शेष रहे 13 फीसदी बच्चों को 17 फरवरी को अभियान चलाकर उन्हें गोलियां खिलाई जाएगी।
बच्चों को कृमिनाशी गोलियां खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 11 टीमें बनाई गई थी। विभाग की ओर से एक से 19 वर्ष के कुल चार लाख 2 हजार 148 बच्चों को गोलियां खिलाई जानी थी। जिसमें से तीन लाख 49 हजार 868 बच्चों को गोलियां खिलाई गई हैं। वहीं 20 से 24 वर्ष के कुल 40 हजार युवाओं को गोलियां खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से 36 हजार 517 युवाओं को गोलियां खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। विभाग की ओर से जिलेभर में एक साथ अभियान को शुरू किया गया था। जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों का पहले से ही चयन कर इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई थी। इसके चलते विभाग का 87 फीसदी लक्ष्य पूरा हो चुका है।
860 आशा वे 1037 आंगनबाड़ी वर्कर्स अभियान में हुई शामिल
बच्चों को गोलियां खिलाने के अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही आशा वर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स को ट्रेनिंग दी गई थी। इसके चलते शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी इस संबंध में ट्रेनिंग की गई। अभियान में जिले की 860 आशा वर्कर्स, 1037 आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल रहीं। बच्चों को गोलियां खिलाने के बाद उनके स्वास्थ्य खराब होने के दौरान देखरेख के लिए स्वास्थ्य विभाग के 44 आरबीएसके कर्मचारी भी मौके पर तैनात रहे। हालांकि अभियान के दौरान केवल एक ही बच्ची को वनम होने की सूचना है। जबकि शेष किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
जिले के 820 सरकारी व 343 निजी और 1377 आंगनबाड़ी सेंटरों पर चला अभियान
शुक्रवार को सुबह से ही टीमें स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचना शुरू हो गई। विभाग की ओर से सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक सभी बच्चों को गोलियां खिलाई गई है। विभाग की ओर से जिले के 820 सरकारी व 343 निजी स्कूलों में अभियान चलाया गया। वहीं जिले के 1377 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी बच्चों को गोलियां खिलाई गई है। अब विभाग की ओर से शेष रहे 13 फीसदी बच्चों को 17 फरवरी को गोलियां खिलाई जाएंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. मनीष बांसल, उप सिविल सर्जन डॉ. शम्मी जिंदल, डीईआईसी सेंटर मैनेजर अंकुर कटारिया, काउंसलर राहुल सहित अन्य सदस्यों ने शहर के पांच स्कूलों का भी निरीक्षण किया।
विभाग की ओर से बच्चों को गोलियां खिलाने का अभियान शुरू किया गया है। शेष रहे बच्चों को 17 जनवरी को गोलियां खिलाई जाएंगी। सभी स्कूलों में एक साथ अभियान चलाया गया है।
-डॉ. कमल ककड़, अभियान इंचार्ज, नागरिक अस्पताल सिरसा।