फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   32 mm rain caused waterlogging in the city, teams of two departments came to the field

Sirsa News: 32 एमएम बारिश से शहर में जलभराव, दो विभागों की टीम उतरी मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
32 mm rain caused waterlogging in the city, teams of two departments came to the field
सिरसा।शहर में बारिश का पानी निकालती हुई नगर परिषद की टीम। सूचना विभाग
सिरसा। जिले में शनिवार को दोपहर को तेज बारिश शुरू हुई। डेढ़ घंटे में हुई 32 एमएम बारिश से सिरसा शहर में तीन से चार फीट पानी भर गया। बाजारों से लेकर कॉलोनियों में लोगों का जलभराव का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर परिषद और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की टीमों को उच्चाधिकारियों ने मैदान में उतार दिया, ताकि पानी की निकासी जल्द से जल्द हो सके।
विज्ञापन

दोनों विभागों के कर्मचारी सीवरेज और बरसाती जालियां खोलते हुए नजर आए, ताकि बरसाती पानी का निकास आसानी से हो जाए। कॉलोनियों व बाजारों में पानी जमा न रहे। बारिश के बाद जहां एडीसी वीरेंद्र सहरावत पल-पल की रिपोर्ट लेते हुए नजर आए। दूसरी ओर नगर परिषद चेयरमैन भी मैदान में दिखे। उन्होंने स्वयं शहर के जलभराव के एरिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों की व्यवस्था को जांचा।
विज्ञापन

एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि शहर में पानी की निकासी के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को अतिरिक्त पंपसेट की व्यवस्था करने और प्रत्येक मशीन को बारिश के समय तुरंत लगातार चालू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग को आपसी तालमेल के साथ कार्य कर रहे हैं। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी जलनिकासी कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरखाब डिस्पोजल पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। यहां पंपिंग व्यवस्था लगातार चल रही है और पानी की निकासी बिना किसी बाधा के जारी है।
लगातार चलाई जा रहीं मशीनें
वहीं, गवर्नमेंट मॉडल स्कूल के पास लगाया गया, पीएचईडी का पंपिंग सेट भी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। इस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मशीनें लगातार संचालित हो रही हैं। जनता भवन रोड पर भी नगर परिषद का डिस्पोजल चल रहा है और कर्मचारी जल निकासी सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, कंगनपुर रोड पर स्थित जनस्वास्थ्य विभाग का डिस्पोजल सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। यहां भी पानी की निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है।




पंपसेट और मोटरों का विशेष ध्यान रखा जाए
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए पंप सेट और मोटरों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि किसी भी पंप सेट या मोटर को खराब हालत में न रहने दिया जाए। सभी उपकरणों की समय-समय पर जांच की जाए ताकि पंप सेट लगातार सुचारू रूप से कार्य करते रहें। मशीन की कार्यक्षमता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed