{"_id":"5f8b2f158ebc3e9b8f2e65f5","slug":"300-dera-lovers-take-out-150-tons-of-garbage-in-a-day-sirsa-news-rtk578843933","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 डेरा प्रेमियों ने एक दिन में निकाला 150 टन कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 डेरा प्रेमियों ने एक दिन में निकाला 150 टन कचरा
विज्ञापन
शहर में सफाई के लिए आई डेरे की सेवादार।
- फोटो : Sirsa
नगर परिषद ने शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम दिन डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के साथ शहर में सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए नप ने शहर की दस सामाजिक संस्थाओं को न्योता दिया था, लेकिन शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स व निस्वार्थ सेवा संस्थान ने ही सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह पिछले 15 दिन से चल रहा था। शनिवार को अंतिम दिन शहर में सफाई के लिए नप ने दस एनजीओ को बुलाया था, लेकिन दो ही आई। निस्वार्थ सेवा संस्थान ने शहर की ऑटो मार्केट में सफाई अभियान चलाया। साथ ही डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर शहर को चमकाया। स्वच्छता अभियान की शुरूआत शनिवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे टाउन पार्क, नजदीकम लालबत्ती चौक से नगर परिषद स्वच्छता अभियान विजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। आमतौर पर नगर परिषद के 235 सफाई कर्मचारी हर दिन 90 से 100 टन कचरा उठाते हैं। लेकिन शनिवार को शाम पांच बजे तक 120 टन कचरा बकरियांवाली प्लांट में जा चुका था, करीब 30 टन कचरा अभी उठाने वाला था। ऐसे में कुल 150 टन कचरा सफाई अभियान के दौरान निकला। डेरा सच्चा सौदा के करीब 300 अनुुयायियों ने इस अभियान में भाग लिया।
डबवाली रोड पर और सरकूलर रोड पर चला अभियान
डेरा अनुयायियों की एक टीम ने लालबत्ती चौक से डबवाली रोड पर कपास मंडी तक सड़क के दोनों तरफ सफाई अभियान चलाया। दूसरी टीम ने सरकूलर रोड पर सांगवान चौक से जगदेव सिंह चौक, शिव चौक, वाल्मीकि चौक, आईटीआई चौक से होते हुए रानियां चुंगी तक स्वच्छता अभियान चलाया। हरियाणा यूथ 45 मेंबर राकेश बजाज इन्सां व सिरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि प्रशासन के आह्वान पर शहर में सेवादारों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
कोट
शहरवासियों को शहर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करना चाहिए। क्योंकि एक दिन शहर को साफ करने से स्वच्छता नहीं आएगी। बल्कि इससे लोगों को जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। शहरवासियों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखना चाहिए तथा घर-घर आने वाले वाहनों में कूड़ा डालना चाहिए। यह आप लोगों का शहर है, इसे सुंदर बनाने में जरूर सहयोग दें।
- संगीता तेतरवाल, नगर आयुक्त।