फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   30 lakh quintals of wheat lying in the open in mandis, drizzling increased the concern of farmers

Sirsa News: मंडियों में खुले में पड़ा 30 लाख क्विंटल गेहूं, बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Sun, 23 Apr 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
30 lakh quintals of wheat lying in the open in mandis, drizzling increased the concern of farmers
डिंग की स्थानीय नई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा, डिंग मंडी। पिछले कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना रहा। दोपहर के समय में बूंदाबांदी हुई और शाम को ठंडी हवा चली, जिसके कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। कई मंडियों में अभी गेहूं तौल के इंतजार में किसान बैठे हैं तो कई मंडियां में बैगों में भरा हुआ गेहूं खुले में पड़ा है। जिले की मंडियों में 30 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है।
आईएमडी के अनुसार छह दिन तक बारिश के आसार हैं। गेहूं की लिफ्टिंग न होने पर रविवार सुबह पतली डाबर क्षेत्र से भारी संख्या में किसान मंडी में पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बात कर शीघ्र ही मंडी से गेहूं उठाने की मांग की। जिले में अब तक 50 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 16 लाख क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। जिले में अभी 30 लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में खुले में पड़ा है। उठान में तेजी के लिए रविवार को मंडियों में खरीद कार्य रहा। इसके बाद भी जिले में शाम तक करीब चार लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ। कई मंडियों में जगह न होने के कारण किसानों को घरों में ही गेहूं रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसान राजवीर सिंह, बलबीर सिंह खैरपुरिया, धनवंत सिंह पंच, कुलबीर सिंह, हरविंदर सिंह ने बताया कि खरीद केंद्र पर सिर्फ एक ही ट्रक गेहूं उठान कार्य में लगा हुआ है। एक ट्रक में 300 या 400 के करीब बैगों की भराई होती है तथा इस समय मंडी में गेहूं में करीब 50 हजार बैग गेहूं के पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मंडी में गेहूं की भरमार ढेरिया लगी हुई हैं, जिसके कारण किसानों को घर पर ही गेहूं रखना पड़ा है। मंडी में गेहूं का उठान कार्य होने के बाद यहां पर लाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द गेहूं की लिफ्टिंग का कार्य हो। इस मौके पर अमरीक सिंह परुथी, पूर्व सरपंच प्रीत सिंह संधु, पूर्व सरपंच लखविंदर सिंह, पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडियां में उठान का कार्य निरंतर जारी है। डिंग मंडी में गेहूं की 345709 क्विंटल आवक हो चुकी है। इसमें 112790 क्विंटल का उठान हो चुका है। 232919 क्विंटल शेष है, जिसका जल्द ही उठान कर दिया जाएगा। - नवनीत, मार्केट कमेटी लिपिक, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed